धमाकेदार फिल्म धुरंधर 45 दिन के बाद भी चर्चा में -बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज:
संवाददाता
20 January 2026
अपडेटेड: 12:34 PM 0thGMT+0530
अक्षय खन्ना रणबीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर अपनी रिलीज के 45 दिन के बाद भी चर्चा में छाई है और अभी भी करोड़ों की कमाई कर रही है।
धुरंधर फिल्म 6 हफ्ते से भी ज्यादा समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और 45 दिनों में इस फिल्म ने 1300 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
और देश की सबसे कमाऊ फिल्म की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है।
लिस्ट में है कई नाम:
जवान, पठान ,एनिमल ,गदर -2, पुष्पा- 2 ,केजीएफ -2 समेत कई फिल्मों को पछाड़ने के बाद धुरंधर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है।
कितनी कमाई की 6 हफ्तों में:
*पहले हफ्ते –218 करोड रुपए *दूसरे हफ्ते — 261.50 करोड रुपए
*तीसरे हफ्ते–198.30 करोड रुपए *चौथे हफ्ते –115.70 करोड रुपए
* पांचवें हफ्ते– 56.35 करोड रुपए
* छठे हफ्ते में– 28.95 करोड रुपए का कलेक्शन इस फिल्म ने किया है।
जिसमें सातवें हफ्ते तक 10 करोड रुपए कमा लिए।
और अब तक इस फिल्म ने 1328.3 करोड रुपए की कमाई कर ली है।
धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना की अगली फिल्म को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।