एक्टर अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट:

khabar pradhan

संवाददाता

20 January 2026

अपडेटेड: 10:25 PM 0thGMT+0530

एक्टर अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट:



बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। जिसमें उनकीपत्नी ट्विंकल खन्ना भी  साथ थी।


मुंबई में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी का सोमवार की रात को एक्सीडेंट हो गया। घटना के समय उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ थीं ,एयरपोर्ट से दोनों अपने घर जुहू जा रहे थे।

खबरों के मुताबिक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अक्षय कुमार की सुरक्षा टीम की गाड़ी से वह टकरा गया। ये भीषण हादसा मुंबई के जुहू में सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ।
बाल बाल बचे एक्टर अक्षय कुमार:

दुर्घटना के समय अक्षय कुमार और उनकी पत्नी आगे एक दूसरी कार में सवार थे इसलिए उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा। जिस कार को टक्कर लगी उसे मामूली नुकसान हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हादसे के तुरंत बाद ऑटो ड्राइवर और पैसेंजर को मेडिकल हेल्प के लिए ले जाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि ऑटो रिक्शा को काफी नुकसान हुआ है। अक्षय की टीम की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो तो अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान और सैयामी खेर साथ काम कर रहे हैं , ये फिल्म प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म हैवान में भी साथ नजर आने वाले हैं। इसे 2026 में इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है।

टिप्पणियां (0)