डबरा के नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कलश वितरण में हुई भगदड़ : बुजुर्ग महिला की मौत -कई महिलाएं हुई घायल

khabar pradhan

संवाददाता

11 February 2026

अपडेटेड: 7:46 PM 0thGMT+0530

डबरा के नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कलश वितरण में हुई भगदड़ : बुजुर्ग महिला की मौत -कई महिलाएं हुई घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में कल मंगलवार को प्रदेश के सबसे बड़े नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इस कार्यक्रम के पहले दिन कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके दौरान स्टेडियम ग्राउंड के बाहर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।‌ लोग तय समय से पहले बड़ी संख्या में पहुंच गए । जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कलश यात्रा के लिए महिलाओं को सुबह 11:00 बुलाया गया था ।‌लेकिन वे सुबह 9:00 से ही स्टेडियम ग्राउंड के बाहर जमा होने लगी।
यह आयोजन समिति की ओर से करीब 25 हजार कलशो की व्यवस्था की गई थी । इस कलश वितरण कार्यक्रम में करीब 20 हजार महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था और उन्हें पीली साड़ी भी वितरित की गई थी।‌ किंतु जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था वह भी पीली साड़ी पहन कलश लेने पहुंच गई । जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई और कार्यक्रम स्थल पर धक्का मुक्की शुरू हो गई।

कल वितरण स्टेडियम ग्राउंड से किया जा रहा था। इसी दौरान कलश वितरण कुछ देर के लिए रुक जाने पर गेट के पास भीड़ बढ़ती चली गई।
बाहर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही गेट खुला सारी भीड़ एक साथ अंदर घुस गई जिससे अपरा तफरी मच गई इस दौरान 13 लोग घायल भी हो गए जिनमें एक 1 3 साल की बच्ची भी शामिल है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
इस हादसे में 65 वर्षीय राति साहू जो डबरा के हनुमान कॉलोनी के निवासी थी ,उसे गंभीर चोटें आई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ₹5 लाख की सहायता और परिवार के दो सदस्यों को शक्तिपीठ में नौकरी देने की बात कही ।

राज्य की मोहन सरकार ने भी मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को एक एक लाख रुपए देने की सहायता की घोषणा की गई।

परिजनों का आरोप :
घायल महिलाओं के परिजनों का आरोप है कि घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं की गई थी । इस हादसे के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसपी धर्मवीर सिंह यादव और आईजी अरविंद सक्सेना के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और जांच के निर्देश दिए।

डबरा में आयोजित इस नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा है। हादसे के समय वे मंदिर परिसर में मौजूद भी थे।‌ यह प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 10 दिवसीय कार्यक्रम है और यह 20 फरवरी तक चलेगा।

टिप्पणियां (0)