डिप्रेशन के कारण नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

khabar pradhan

संवाददाता

30 September 2025

अपडेटेड: 12:38 PM 0thGMT+0530

डिप्रेशन के कारण नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

30 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर शहर में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने घर में रखी पिस्तौल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
छात्र संस्कार सिंह मेडिकल की तैयारी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार संस्कार सिंह मेहनती और होशियार छात्र था। लेकिन पिछले कई महीनो से वह मानसिक दबाव का सामना कर रहा था । घटना के समय वह घर में ही अपने कमरे में था । जब घर वालों ने कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी तो वे संस्कार के कमरे तक पहुंचे। ल किंतु संस्कार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मानसिक तनाव आत्महत्या का कारण:
ऐसा माना जा रहा है कि पिछले काफी समय से वह मानसिक दबाव और डिप्रेशन में था ।घर वाले यह समझ रहे थे कि वह नीट की, मेडिकल की तैयारी कर रहा है। किंतु वह लगातार तनाव का सामना कर रहा था।
मानसिक तनाव और सफलता की चिंता के कारण आत्महत्या के मुख्य कारण हो सकता है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जान शुरू कर दी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों का यह मानना है कि परीक्षा के समय तनाव और मानसिक दबाव अधिक होता है।‌ इससे बचने के लिए परिवार और मित्रों के बीच रहना जरूरी है । और समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार से संपर्क करना भी जरूरी है।

छात्रों की मानसिक स्थिति को समझना जरूरी है और समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है

टिप्पणियां (0)