आज का पंचांग

khabar pradhan

संवाददाता

5 April 2025

अपडेटेड: 5:37 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग

आज का पंचांग

5 अप्रैल2025 शनिवार विक्रम संवत 2082चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि शाम 7:26 तक उसके उपरांत नवमी तिथि।
सूर्योदय –6:19 a.m
सूर्यास्त –6:40 p.m
राहु काल —सुबह 9:24 से 10:56 तक ।

राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 5 अप्रैल शनिवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशि तक का हाथ

मेष
दिन सामान्य है।कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। सतर्कता से कम करें। छोटी-छोटी बातों में गुस्सा आ सकता है। वाणी में संयम बनाए रखें ।पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी ।कार्य की अधिकता से तनाव हो सकता है ।सेहत का ख्याल रखें ।
शुभ रंग –गुलाबी
शुभ अंक–8
उपाय— ॐ गं गणपति नमः या ओम नमः शिवाय का जाप करें ।

वृषभ
दिन अच्छा है ।पुराने सभी काम करने के लिए दिन अच्छा है ।एनर्जी के साथ कार्य करें ।अपनों का साथ मिलेगा ।पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय लेते समय सहकर्मियों से सावधान रहे । लेनदेन में सतर्कता बरते ।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक –9
उपाय —गरीबों को खिचड़ी खिलाऐं।

मिथुन
कार्यों की अधिकता रहेगी परिस्थितियों विपरीत हैं ,सोच समझकर निर्णय ले ।लेनदेन में सावधानी बरतें ।परिवार में कुछ करणों से अशांति हो सकती है। पेट संबंधी समस्या आ सकती है ।

शुभ रंग– आसमानी
शुभ अंक –1
उपाय– पितरों के लिए दान और पूजा करें ।

कर्क
कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती है।धैर्य से काम लें। महत्वपूर्ण कार्य करने के समय विचार विमर्श करके ही आगे बढ़े ।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी ।संतान की सुरक्षा का ध्यान रखें। परिवार में मस्ती भरा माहौल रहेगा।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक– 9
उपाय –सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह
कार्य क्षेत्र में अच्छे काम की तारीफ हो सकती है । अचानक यात्रा हो सकती है ।सुख सुविधाओं से भरा हुआ दिन है ।खर्च की अधिकता हो सकती है ।सोच समझकर खर्च करें ।आंख और सिर दर्द की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग –हरा
शुभ अंक–1

उपाय — गरीब कन्याओं को भोजन कराएं ।

कन्या
दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा।स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं ।इसलिए ध्यान रखें। परिवार में और सामाजिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी ।सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक– 7
उपाय –हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें ।

तुला
आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा ।घर में धार्मिक कार्य हो सकता हैं। इससे लोगों से मिलना जुलना इसकी तैयारी में समय व्यतीत होगा ।
भाग दौड़ की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यर्थ की बहस बाजी को नजरअंदाज करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
शुभ रंग– आसमानी
शुभअंक –7
उपाय –बच्चों को पुस्तक दान दें ।

वृश्चिक
स्वास्थ्य में लापरवाही ना करते। शारीरिक चोट का योग बना हुआ है ।सावधानी रखें ।पैसों से संबंधित कार्य आज के दिन टालें।गुस्से पर काबू रखें।
खर्चे पर नियंत्रण रखें पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग –केसरिया
शुभ अंक –9
उपाय –दुर्गा जी की पूजा करें ।

धनु
जल्दबाजी में और घबराहट में कोई कार्य न करें ।निर्णय लेने में सावधानी रखें। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यवसाय में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखें ।किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें ।
शुभ रंग–हल्का नीला
शुभ अंक –5
उपाय –सूर्य को रोज जल चढ़ाएं ।

मकर
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। मान सम्मान

में वृद्धि होगी ।सेहत का ध्यान रखें ।कोई शुभ समाचार मिल सकता है ।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक –6
उपाय –घर में रोज कपूर जलाएं ।

कुंभ
अचानक खर्च की स्थिति आ सकती है ।कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है ।नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है ।स्वास्थ्य में स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक –1
उपाय –सूर्य मंत्र का जाप करें और सूर्य की पूजा करें ।

मीन
धैर्य से काम लें ।कार्य क्षेत्र में धैर्य से काम लें ।निवेश सोच समझकर करें ।कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है ।पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।

शुभ रंग– हरा
शुभ अंक –3
उपाय –गाय को हरा चारा खिलाएं।

टिप्पणियां (0)