आज का पंचांग: जाने आज क्या हैं खास, तुला मीन राशि वाले जरूर पढ़े राशिफल

आज का पंचांग: आज 13 जुलाई  2025 रविवार का दिन है। सावन मास की सावन कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि 01:02 AM तक उपरांत चतुर्थी, नक्षत्र श्रवण 06:53 AM तक 
राहुकाल 17:07 − 18:46 मिनट तक रहेगा।

राशिफल:
दिन –रविवार
13 जुलाई 2025:

मेष:
कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।व्यवसाय में सुधार होगा।
कार्य की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नई योजनाएँ लाभकारी होंगी । स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।
शुभ रंग –लाल
शुभ अंक– 5
उपाय –सूर्य को गंगाजल मिलकर जल दें।

वृषभ:
नौकरी या करियर में आगे बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे नए लोगों से संपर्क बनेगा।
आय में वृद्धि होगी। पदोन्नति की संभावना है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग– नारंगी
शुभ अंक– 7
उपाय—शिव मंदिर में नंदी महाराज को दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन:

आज के दिन योजना पद तरीके से कार्य करें बड़ा निवेश करने के पहले महत्वपूर्ण व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। जमीन से संबंधित सौदे में लाभ संभव। युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचें।
शुभ रंग —ग्रे
शुभ अंक-9
उपाय—शिवलिंग में गंगाजल मिलकर जल चढ़ाएं।

कर्क:
कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे । साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो सोच समझकर निर्णय लें। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं ।गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
शुभ रंग—आसमानी
शुभ अंक–6
उपाय–गौ माता को रोटी खिलाएं।

सिंह :
मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक उन्नति होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से मतभेद की संभावना हो सकती है। व्यर्थ के खर्च बढ़ सकते हैं ।सोच समझकर खर्च करें।
शुभ रंग– सुनहरा
शुभ अंक– 8
उपाय– गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या :
अच्छी खबर मिलेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। शारीरिक थकान रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि। युवाओं के लिए विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक उत्सव का माहौल रहेगा।
शुभ रंग– केसरिया
शुभ अंक– 2
उपाय –सूर्य मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

तुला:

रुके हुए कार्य पूरे में होने से
खुशियाँ बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी जिससे लाभ की संभावना बनेगी। राजनीति से जुड़े हैं तोअपेक्षित लाभ मिलेगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक होगी।
शुभ रंग –गुलाबी
शुभ अंक– 5
उपाय– बड़े बुजुर्गों की सेवा करें।

वृश्चिक :

योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। कार्य के प्रति गंभीर रहे।
साझेदारी के कार्य से दूरी बनाकर रखें ।किसी को उधार देने से बचें।
वैवाहिक मतभेद संभव। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अनावश्यक खर्च। पुरानी बीमारी उभर सकती है ।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक –4
उपाय– शाम के समय घर के बाहर सरसों के तेल का दिया लगाएं।

धनु:
नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है ।काम में सुधार होगा। गोपनीयता बनाए रखें। योजनाएँ लाभकारी होंगी। निवेश से लाभ मिलेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग –नीला
शुभ अंक –3
उपाय— सूर्य को लाल चंदन मिलाकर जल दें।

मकर :
व्यवसाय में लाभ होगा। नए अनुबंध बन सकते हैं। नया काम नया ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। किसी मेहमान का आगमन होगा। खर्चो की अधिकता रहेगी। सोच समझकर खर्च करें।
शुभ रंग– ब्राउन
शुभ अंक– 8
उपाय– सूर्य की पूजा करें गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ:

समय पर कार्य करने का प्रयास करें।कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करें।
शारीरिक थकान का अनुभव होगा। घरेलू खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग –केसरिया
शुभ अंक– 6
उपाय — किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें।

मीन :
कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी भविष्य के लिए बचत करके रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग –सफेद
शुभ अंक –7
उपाय –बच्चों को कोई मीठी चीज खिलाएं।

  • Related Posts

    मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग: आईए जानें इसका महत्व, क्यों कहते हैं इसे ‘दक्षिण का कैलाश’

    16 जुलाई 2025: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।जो भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल जिले मे श्रीशैलम पर्वत पर स्थित हैlइसे दक्षिण…

    Read more

    क्या है चातुर्मास और क्या है महत्व: चातुर्मास में क्या करें क्या ना करें जानें

    16 जुलाई 2025: चातुर्मास 4 महीने का एक पवित्र समय होता है। जिसमें व्रत और विशेष नियमों का पालन किया जाता है। इस अवधि में भगवान की विशेष पूजा अर्चना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!