
आज का पंचांग:
2 जुलाई 2025 बुधवार का दिन :
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12:24 − 14:08 मिनट तक रहेगा।
राशिफल:
2 जुलाई 2025 : बुधवार
(1)मेष
आज का दिन आपकी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से कार्य सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संबंधी मामले में सावधानी बरतें।
शुभ रंग– हरा
शुभ अंक– 2
उपाय –गणेश मंत्र का जाप करें और हरी मूंग का दान करें।
(2) वृषभ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे करियर और शिक्षा में क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होगी। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। खर्चो पर नियंत्रण रखें संतान संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग– सिल्वर
शुभ अंक– 5
उपाय– गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें और गणेश मंत्र का जाप करें।
(3) मिथुन
सोच समझकर निर्णय लें आलस्य से बचें।
अपनों का सहयोग मिलेगा ।निवेश व धन संबंधी मामलों में आज के दिन को टालें ।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक– 7
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं
(4) कर्क
कार्य क्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलेगा
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा ।
मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे ।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा ।स्वास्थ्य में कफ और खांसी से सतर्क रहें।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक– 4
उपाय– गायों की सेवा करें और हरा चारा खिलाएं।
(5) सिंह
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा । मान सम्मान के अवसर बनेंगे। बिना बाधाओं के आपके कार्य संपूर्ण होंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
शुभ रंग– स्लेटी
शुभ अंक– 8
उपाय–गरीबों को हर फल का दान करें।
(6) कन्या
कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से बचें। दूसरों पर अधिक विश्वास ना करें। निवेश संबंधी मामले में सोच समझकर निर्णय लें । आर्थिक नुकसान की संभावना है। खर्चो की अधिकता रहेगी। संतान से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है।
शुभ रंग– नीला
शुभ अंक– 6
उपाय–गणेश मंदिर में मोदक का भोग लगाएं और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
(7) तुला
दिन की शुरुआत में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजों में खर्च हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग– आसमानी
शुभ अंक– 1
उपाय– हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
(8) वृश्चिक
व्यवसाय व नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। प्रमोशन हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहे ।बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग– नारंगी
शुभ अंक– 7
उपाय– घर में सुबह शाम कपूर जलाएं।
(9) धनु ..
रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अपनों के साथ सुखद समय बीतेगा।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। खर्च सोच समझकर करें ।शारीरिक थकान और मानसिक रूप से तनाव हो सकता है।
शुभ रंग– केसरिया
शुभ अंक– 8
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं।
(10) मकर ..
नियमित दिनचर्या से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा ।जमीन जायदाद संबंधी विवादों में ना पड़े। गोपनीय बातें दूसरों से साझा ना करें ।जरूरत से अधिक खर्च न करें ।माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी।
शुभ रंग– सुनहरा
शुभ अंक– 5
उपाय– किसी गरीब को छाता का दान करें।
(11) कुंभ
कार्य स्थल में तनाव की स्थितियां रहेगी। अधिकारियों की नाराजगी रहेगी।निजी कार्यों के लिए समय निकालें ।आर्थिक फैसले सोच समझकर करें ।दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक– 1
उपाय– जरूरतमंदों को आर्थिक मदद करें।
(12) मीन…
रुके हुए कार्य पूरे होने से मन में उत्साह रहेगा। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी ।युवाओं को नए अवसर मिलेंगे ।विद्यार्थियों को पढ़ाई पर मन लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग– हरा
शुभ अंक—6
उपाय– गणेश जी के मंत्रों का जाप करें और मोदक का भोग लगाएं।