Aaj Ka Rashifal: कुंभ वालों की बढ़ सकती है कानूनी मुश्किलें, इन राशियों को होगा लाभ
संवाददाता
25 June 2025
अपडेटेड: 12:54 PM 0thGMT+0530
मेष राशि (Aries)
मेष राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हेल्थ भी अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। मेहमानों का आगमन होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
दिन की शुरुआत नॉर्मल होगी। हेल्थ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादी के प्रस्ताव मिलने की भी संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति में नुकसान के संकेत हैं। फैसले पर सोच समझकर विचार किया जाएगा।
मिथुन राशि (Gemini)
परिवार के साथ समय बीता सकते हैं। हेल्थ भी अच्छी रहेगी। बिजनेस में लाभ के चांस हैं। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। फैमिली में किसी की शादी की बात चल सकती है।
कर्क राशि (Cancer):
दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। यात्रा करने से बचें। कोर्ट केस भी आपके पक्ष में आ सकता है। इनकम के नए सोर्स जनरेट होंगे। परिवार में आपकी ख्याति बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo)
दिन ठीक नहीं है। उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हेल्थ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। चोट लगने के भी संकेत हैं। परिवार में भी विवाद बना रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
हेल्थ पर ध्यान देने का समय है। खाने-पीने पर कंट्रोल रखे। यात्रा पर जाने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में प्रॉफिट लॉस उठाना पड़ सकता है। किसी वजह से बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है।
तुला राशि (Libra)
पुराने किसी दोस्त से आज आप मिल सकते है। इससे मन खुश रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में सकारात्मक योग बन रहे हैं। परिवार में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वाहन की खरीदी भी आप कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन अच्छा रहेगा। किसी काम की अगर प्लानिंग कर रहे हैं, तो पूरा होगा। किसी अच्छे शख्स से आपको सहयोग मिलेगा। हेल्थ भी अच्छी रहेगी। बिजनेस में प्रॉफिट के चांस बने हुए हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
वाइफ की हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार से सपोर्ट बना रहेगा। बिजनेस में साथियों की वजह से नुकसान झेलना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखना होगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।
मकर राशि (Capricorn)
बिजी दिन रहेगा, पूरे वक्त भागदौड़ बनी रहेगी। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में सहयोगियों का सपोर्ट मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन परेशानी वाला रहेगा। कोर्ट के मामले में आप फंस सकते हैं। बिजनेस में भी नुकसान झेलने को मिलेगा। विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से बचें।
मीन राशि (Pisces)
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। लीगल मामलों में जीत मिल सकती है। बिजनेस में प्रॉफिट बना रहेगा। दोस्त या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है।