आज का राशिफल: 4 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा मेष से मीन तक का दिन, जानें राशिफल से!

khabar pradhan

संवाददाता

4 August 2025

अपडेटेड: 5:53 AM 0thGMT+0530

2 August 2025: सावन मास का आखिरी सोमवार: किस राशि को मिलेगी सफलता- किस राशि के होंगे रिश्ते मजबूत, जानें आज के राशिफल से

4 August 2025 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 11:42 तक उपरांत एकादशी।
अनुराधा नक्षत्र 9:12 a.m तक उसके उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र । विक्रम संवत 2082 ,शक संवत 1947 । सूर्य दक्षिणायन वर्षा ऋतु है।
सूर्योदय : 5:56a.m
सूर्यास्त : 7:05 p.m
अभिजीत मुहूर्त –दोपहर 12:07 से 12:59 तक
राहुकाल — 07:38 am से 9:16 am तक रहेगा।

आज का पंचांग और राशिफल: 4 अगस्त 2025 – दिन सोमवार

मेषः आज के दिन रूके हुए कार्य पूरे होंगे ।व्यापार व्यवसाय में आ रही बाधाएं ,उलझने दूर होगी ।अधिक आत्मविश्वास से बचें । कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से वाद विवाद की स्थिति न आने दें । महत्वपूर्ण दस्तावेज सोच समझकर ,परख कर हस्ताक्षर करें। खर्चो की अधिकता हो सकती है । सोच समझ कर खर्च करें। विद्यार्थियों के लिए कुछ नए अवसर मिलने के योग हैं । स्वास्थ्य में शारीरिक थकान का अनुभव होगा।
शुभरंग: नीला
शुभ अंक: 9
उपाय: शिवजी को शमी पत्र अर्पित करें ।ओम नमः शिवाय का जाप करें।

वृषभः
किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है । कार्य क्षेत्र में नई चुनौतियां नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं । किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से कार्यों को पूरा कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय संबंधी छोटी यात्रा के योग हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।बड़े बुजुर्ग की सलाह से निवेश करें। सांस संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंगः नारंगी
शुभ अंक: 4
उपायः शिवजी को पीला फूल अर्पित करें । ओम नमः शिवाय का जाप करें।

मिथुनः
आज के दिन कार्यक्षेत्र में शांति से कार्य करें । सहयोगियों के साथ कार्य ठीक से संपन्न कर पाएंगे । परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। मानसिक तनाव का अनुभव होगा । जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंकः 3
उपायः शिवजी का दूध दही शहद से अभिषेक करें । रुद्राष्टकम का पाठ करें।

कर्क:
आज के दिन आप अपनी जिम्मेदारियां ठीक ढंग से निभा पायेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। छोटी यात्रा के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में कुछ बदलाव व सुधार की आवश्यकता महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोग कार्य की अधिकता महसूस करेंगे । जिससे शारीरिक थकान का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है । बाहर के खानपान से बचें । पेट संबंधी समस्या से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: शिव जी का अभिषेक करें ओम नमः शिवाय का जाप करें।

सिंहः
व्यापार व्यवसाय में आज के दिन लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे । रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। भावनाओं में बहकर कार्य न करें। किसी पर अधिक विश्वास ना करें। मकान प्रॉपर्टी सुख का योग है । स्वास्थ्य में मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंकः 1
उपायः शिव जी का अभिषेक करें। किसी गरीब को छाते का दान करें।

कन्याः
आज के दिन योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो सफलता के अधिक योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।संतान संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है । व्यापार में लाभ के योग हैं । रुका हुआ धन मिल सकता है । कार्य की अधिकता से शारीरिक थकान या नींद जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंगः हरा
शुभ अंकः 5
उपायः गंगाजल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ओम नमः शिवाय का जाप करें।

तुलाः
कार्यक्षेत्र में नए अवसर नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को और युवाओं को अपने करियर के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है । भूमि संबंधी प्रॉपर्टी संबंधी कागजात देख समझ कर आगे बढ़े । गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ।
स्वास्थ्य में हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंगः पीला
शुभ अंक: 8
उपाय: शिव जी का अभिषेक करें रुद्राष्टकम का पाठ करें।

वृश्चिकः
आज के दिन किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी ।जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी । आज के दिन आलस्य से बचें । किसी भी काम को कल पर ना टालें। निवेश घर परिवार की सलाह से करें। स्वास्थ्य में मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं । दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।सर्दी जुकाम बुखार जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक : 3
उपाय: शिव जी का अभिषेक करें। ओम नमः शिवाय का जाप करें।

धनु:
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । पदोन्नति के योग हैं। अधिक खर्चों के योग हैं । व्यर्थ के खर्चों से बचें । निवेश किसी बड़ों की सलाह से करें । विद्यार्थी और युवा अपने करियर को लेकर सजग रहें ।अधिक मेहनत की जरूरत है। स्वास्थ्य में खान-पान का ध्यान रखें। गैस जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंगः बादामी
शुभ अंक: 3
उपायः शुद्ध जल में लाल चंदन मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें । ओम नमः शिवाय का जाप करें।

मकरः
आज के दिन युवाओं को नए अवसर मिलने की उम्मीद है । रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रॉपर्टी,भूमि, भवन खरीदी के योग हैं । समाज और परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी को उधार देने से बचें । कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। सोच समझकर निर्णय लें । स्वास्थ्य में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंगः सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: शुद्ध जल में गंगाजल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। रुद्राष्टकम का पाठ करें ।

कुंभः
आज के दिन कोई महत्वपूर्ण और रुका हुआ कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा कार्य क्षेत्र में वाद-विवाद से बचें । पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति को और बेहतर करने के लिए नए अवसर नए स्रोत मिलने के योग हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंगः आसमानी
शुभ अंक: 6
उपाय:ओम नमः शिवाय का जाप करें। शंकर जी के मंदिर में सफेद रंग का फूल चढ़ाएं।

मीनः
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें । वाहन का प्रयोग सावधानी से करें । कार्य क्षेत्र में वाद विवाद से बचें । परिवार में किसी धार्मिक आयोजन के योग हैं।‌ पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में नसों संबंधी समस्या और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंगः केसरिया
शुभ अंकः 6
उपाय: गंगाजल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ओम नमः शिवाय का जाप करें।

टिप्पणियां (0)