आज का राशिफल: 5 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा मेष से मीन तक का दिन, जानें राशिफल से!

khabar pradhan

संवाददाता

5 August 2025

अपडेटेड: 5:59 AM 0thGMT+0530


आज का पंचांग: किस राशि को मिलेगी सफलता- किस राशि के होंगे रिश्ते मजबूत,जानें आज के राशिफल से

5 August 2025 : दिन मंगलवार–

5 August 2025 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1:12 pm तक उपरांत द्वादशी।
ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 11:23 तक ।विक्रम संवत 2082 ,शक संवत 1947 । सूर्य दक्षिणायन वर्षा ऋतु है।
सूर्योदय : 5:52 a.m
सूर्यास्त : 7:05 p.m
अभिजीत मुहूर्त –दोपहर 12:02 से 12:59 तक
राहुकाल — दोपहर 3:48 से 5:29 तक रहेगा।

राशिफल : 5 अगस्त 2025 – मंगलवार

मेषः
व्यापार व्यवसाय में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना होगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसर नई जिम्मेदारियां मिलेगी । जिसे भविष्य में लाभ के अवसर मिलेंगे। समय का सदुपयोग करें। व्यर्थ के कार्यों में समय खराब ना करें।खर्चो की अधिकता रहेगी।आज के दिन निवेश से बचें। स्वास्थ्य में खानपान का ध्यान रखें दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
शुभरंग: केसरिया
शुभ अंक: 6
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें ।शाम के समय तुलसी जी के पास दीपक जलाएं।

वृषभः
आज के दिन व्यस्तता भरा दिन रहेगा कार्यों की अधिकता रहेगी। सहयोगियों की सलाह से कार्य करें जिससे लाभ के अवसर बनेंगे पैसों के लेनदेन में सावधानी बनाए रखें किसी को उधार देने से बचें । खर्चो की अधिकता रहेगी सोच समझकर खर्च करें कार्यों की अधिकता से शारीरिक थकान और तनाव का अनुभव हो सकता है।
शुभ रंगः सफेद
शुभ अंक: 6
उपायः हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुनः
व्यापार व्यवसाय में कुछ बदलाव की आवश्यकता होगी।लोगों की सलाह से कार्य करें। नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से बचें । भूमि भवन संबंधी खरीदारी के अवसर मिलेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंगः नारंगी
शुभ अंकः 9
उपायः घर में शंखनाद करें ।शंख से विष्णु जी का अभिषेक करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क:
व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ की संभावना है । युवाओं को कैरियर संबंधी नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है विदेश संबंधी उच्च शिक्षा के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्य को कल पर ना टालें। आलस्य से बचें । खानपान का ध्यान रखें।पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंगः पीला
शुभ अंक: 5
उपाय: संतान की तरक्की के लिए घर के ईशान कोण पर घी का दीपक जलाएं। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंहः
व्यापार व्यवसाय में आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण फैसला बहुत सोच समझ कर लें । आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। नौकरी पेशा लोग धैर्य रखकर शांति से कार्य करें। किसी वाद विवाद में ना पड़े। निवेश हेतु आज के दिन को टालें। स्वास्थ्य में एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है। विरुद्ध आहार से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंकः 6
उपायः हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्याः
आज के दिन रूके हुए कार्य पूरे होंगे। सहयोगियों की मदद से कार्य आसानी से पूर्ण होंगे । संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है । महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। निवेश परिवार के सलाह से करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खान-पान से बचें। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंगः केसरिया
शुभ अंकः 1
उपायः सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें। मंदिर में हनुमान जी के नाम का झंडा जरूर लगाएं।

तुलाः
व्यापार व्यवसाय में नई योजनाओं पर कार्य करने के योग बनेंगे। युवाओं को नए अवसर नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें । खर्चो की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के खर्चों से बचें । कारोबार संबंधी छोटी यात्रा की योग हैं। स्वास्थ्य में मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं । गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। ओजस प
शुभ रंगः पीला
शुभ अंक: 6
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें।

वृश्चिकः
कार्यक्षेत्र में आज सहयोगियों के साथ कार्य करने में कुछ परेशानी का अनुभव हो सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। महत्वपूर्ण जानकारी किसी अन्य के साथ शेयर ना करें। कार्यक्षेत्र में दिक्कत आ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य में मौसमी बीमारियां सर्दी जुकाम जैसी समस्या से परेशानी आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक : 8
उपाय: हनुमान मंदिर में हनुमान जी की आराधना करें तुलसी की माला अर्पित करें।हनुमान जी के पैरों से सिंदूर लेकर घर में मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं।

धनु:
आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास से भरा हुआ दिन रहेगा। युवाओं को करियर में सफलता के योग है । समाज में मान सम्मान के अवसर बनेंगे । पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। जरूरत के हिसाब से खर्च करें । भावनाओं में बहकर कर कार्य न करें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंक: 3
उपायः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। विष्णु जी का शंख से जल से अभिषेक करें घर में शंखनाद अवश्य करें।

मकरः
आज के दिन अधिक आत्मविश्वास से बचें । जमीन भवन खरीदारी के योग हैं। पार्टनरशिप के कार्यों में सोच समझ कर कार्य करें। लेनदेन में सावधानी बरतें । जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंगः हरा
शुभ अंक: 6
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में बूंदी का भोग लगाएं। तुलसी दल अर्पित करें।

कुंभः
व्यापार व्यवसाय में महत्वपूर्ण फैसले बड़े बुजुर्ग की सलाह से करें। पार्टनरशिप के कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें। नौकरी पेशा लोग महत्वपूर्ण दस्तावेज में साइन करते समय सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। माता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यों की अधिकता से मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर के ईशान कोण पर घी का दीपक जलाएं।

मीनः
व्यापार व्यवसाय में नए अवसर नई उपलब्धियां हासिल होगी। नई जिम्मेदारियां के मिलने के योग हैं। व्यर्थ में समय बर्बाद ना करें । नौकरी पेशा वाले व्यक्ति को कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन की संभावना है। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंकः 2
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें ।शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।

टिप्पणियां (0)