30 जून का राशिफल: जानिए कुंभ और मेष के लिए आज क्या है खास.
संवाददाता
30 June 2025
अपडेटेड: 3:44 AM 0thGMT+0530
सोमवार, 30 जून 2025:
हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (30 जून) को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि आज सुबह 9:24 बजे तक रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। इस दौरान चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
• सूर्योदय: सुबह 05:26 बजे • सूर्यास्त: शाम 07:23 बजे राहुकाल समय 07:19 AM – 09:00 AM आज का राशिफल
1..मेष ——– , आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे निर्णय लेने का का अवसर मिलेगा, जो लंबे समय तक आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होंगे। वाणी और व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता है । घर के बुजुर्गों से विचार-विमर्श करने पर कोई महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है जो आपके जीवन की दिशा को एक नई रोशनी देगा। जीवनसाथी के साथ तोलमेल में सुधार होगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर पूरी निष्ठा से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शुभ रंगः बैंगनी, शुभ अंकः 7 उपायः प्रातः काल 21 बार ॐ का उच्चारण करें।
2..वृषभः , आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और स्थिरता लेकर आया है। लंबे समय से चलें आ रहे किसी पारिवारिक विवाद का समाधान संभव है ।आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहेगा, लेकिन कोई पुराना निवेश आज लाभ देना शुरू कर सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात आपके विचारों को नई दिशा दे सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास और समझदारी से कार्य करें। कामकाज के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं,। शुभ रंगः सुनहरा, शुभ अंकः 9 उपायः सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घर के मंदिर में देसी घी या तिल के तेल का दीपक जलाएँ। 3..मिथुनः कार्यस्थल पर मेहनत और समर्पण के वल पर आपकी योजनाएं आज सफल होंगी, लेकिन सामंजस्य बनाए रखना अनिवार्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी-बहुत खटपट हो सकती है, इसलिए अनावश्यक वहस से दूरी बनाकर रखें। दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है, विशेषकर यदि आप किसी निर्णय को लेकर दुविधा में हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया गया समय मन को हल्का कर सकता है। आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। शुभ रंगः मैरून, शुभ अंक:
3 उपाय: सुबह स्नान् के बाद मां तुलसी को जल चढ़ाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।
4..कर्क: आज आपका मन भावनाओं से भरा रहेगा और आप अपने प्रियजनों की भलाई के लिए कुछ विशेष कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, विशेषकर पाचन या नींद से संबंधित समस्याएं हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की चिंता आपको व्यस्त रख सकती है, धैर्य बनाए रखें। शुभ रंगः गुलाबी , शुभ अंकः
5…सिंहः आज का दिन आपके आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को निखारने वाला है। आपका प्रभाव लोगों पर स्पष्ट रूप से पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उलझन आ सकती है, परंतु धैर्य से सब सुलझ सकता है। आज कोई बड़ा खर्च भी सामने आ सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। यदि आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आज उसका उचित समय हो सकता है। शुभ रंगः लाल, शुभ अंक: 2 उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उसके जरूरत की वस्तुएं दान करें।
6..कन्याः आज आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ की स्थितियां बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी, जिससे उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संतुलित ढंग से निभा पाएंगे। स्वास्थ्य में शारीरिक थकान और मानसिक तनाव से बचें। किसी पुराने मित्र से बातचीत सुखद यादें ताजा कर सकती हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा । शुभ रंगः क्रीम, शुभ अंकः 4 उपाय: शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध और दही से अभिषेक करें।ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
7..तुलाः आज का दिन संबंधों को सुदृढ़ करने का है।आप अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए दिन विशेष लाभकारी रह सकता है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में काम करते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक बन सकती है। मानसिक स्तर पर कुछ अस्थिरता हो सकती है, मन को शांत रखने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में समझदारी से प्रेमपूर्ण माहौल बन सकता है। शुभ रंगः क्रीम, शुभ अंक: 4 उपाय: गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करें।
8..वृश्चिकः आज का दिन आपके लिए आत्ममंथन् और नई योजनाओं के आरंभ का संकेत दे रहा है। आपको कुछ निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन आत्मविश्वास और माता-पिता की मदद से आप सही रास्ता चुन सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, । पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव हो सकती है। शुभ रंगः नारंगी, शुभ अंकः 7 उपाय: श्वेत वस्त्र पहनें और भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
9..धनुः : आज आपका मन किसी रचनात्मक या सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में आपको सहयोग प्रदान करेंगे। शिक्षा, लेखन, पत्रकारिता या शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा बच्चों की ओर से कोई उपलब्धि आपको गर्व महसूस करा सकती है। यदि आप किसी कानूनी या संपत्ति से संबंधित मामले में उलझे हुए हैं, तो आज समाधान मिलने की संभावना है। शुभ रंगः धानी , शुभ अंक: 2 उपाय: शिव मंदिर में एक पौधा लगाएँ और उसकी देखभाल करें।
10..मकरः आज आप जितना अधिक प्रयास करेंगे, उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुशासन से आपको सराहना मिल सकती है। अधिक तनाव से शारीरिक थकान हो सकती है, इसलिए काम और आराम के बीच संतुलन जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी नए निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें । शुभ रंगः नीला, शुभ अंकः 9 उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और मंदिर में दीपक जलाएँ।
11.कुंभ: आज आप किसी विशेष योजना के क्रियान्वयन में व्यस्त रह सकते हैं। आप का दिन आपको लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम बनाएगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी और भाई-बहनों से सहयोग की प्राप्ति संभव है। किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। संतान पक्ष से कोई चिंता संभव है, परंतु समाधान भी शीघ्र मिलेगा। शुभ रंगः पीला, शुभ अंकः 1 उपायः घर के प्रवेश द्वार पर गणेशजी की मूर्ति या चित्र लगाएं।
12..मीनः आज का दिन भावनात्मक और आध्यात्मिक उन्नति से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा असंतुलन हो सकता है, लेकिन यदि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें तो स्थितियाँ आपके पक्ष में जा सकती हैं। पारिवारिक जीवनसुखमय रहेगा,जिससे आपका मनोवल बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन स्थिर रहेगा, लेकिन खर्चों में सावधानी बरतें। कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है। शुभ रंगः मजेंटा, शुभ अंकः 7 उपायः सूर्य देव को जल चढ़ाएं (जल में रोली और गुड़ डालें)।