बरेली हिंसा के बाद सपा के सांसदों को पुलिस ने बरेली जाने से रोका

khabar pradhan

संवाददाता

4 October 2025

अपडेटेड: 11:44 AM 0thGMT+0530

बरेली हिंसा के बाद सपा के सांसदों को पुलिस ने बरेली जाने से रोका

4 सितंबर 2025 : संभल के सांसद जियाउर्हरमान और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट

26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन बरेली जाने के तैयारी में था जिसे पुलिस ने रोक दिया है।
इनमें से माता प्रसाद पांडे और संभल के सांसद जियाउर रहमान वर्क को हाउस अरेस्ट कर लिया है और तीन अन्य सांसदों को दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है।

बरेली हिंसा पर समाजवादी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप:
बरेली हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक पत्र जारी किया और आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के लोगों पर लाठी चार्ज किया गया । समाजवादी पार्टी ने ये आरोप लगाया कि इसमें से 81 लोगों को जेल भेजा गया है । 4 बारात घर सीज किए गए हैं ,कई मकान तोड़े गए हैं ,कई दुकानों पर बुलडोजर भी चलाया गया है । और तीन युवकों का हाफ एनकाउंटर भी किया गया।

समाजवादी पार्टी के एक 14 सदस्यीय दल को बरेली जाकर शांतिपूर्ण ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया गया । और इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई कि यह प्रतिनिधिमंडल बरेली में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करना ,कमिश्नर डीआई जी से बातचीत कर पीड़ित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराना, और फिर अपनी इस रिपोर्ट को पार्टी नेतृत्व को सौपना —

समाजवादी पार्टी का 14 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने बरेली जाने के ऐलान किया।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे कर रहे थे। इसके अलावा सांसद इकरा हसन, जियाउर रहमान ,नीरज मोर, हरेंद्र मलिक ,मोहिबुल्लाह नदनी भी इस डेलिगेशन में शामिल थे।

बरेली जाने से रोका गया:
बरेली जा रहे सांसदों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। जिसमें से संभल के सांसद जियाउर्रहमान वर्क हैं, जिन्हें अपने घर में ही नजर बंद कर दिया है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का बयान:
उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा है कि यह समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन बरेली हिंसा में हुए पीड़ितों से मिलने जा रहा था । पुलिस ने अत्यधिक ज्यादती की है। और ज्यादती छुपाने के लिए समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन को बरेली जाने से रोका जा रहा है।
हमें यह बताया जा रहा है कि हमारे जाने से वहां अशांति फैल सकती है, माहौल खराब हो सकता है। कल रात ही हमें हाउस अरेस्ट करने की जानकारी दी गई है।

माता प्रसाद पांडे तो कहना है कि वह आज बरेली नहीं जा पा रहे हैं तो कल जरूर जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने बताया नौटंकी:
समाजवादी पार्टी के बरेली में डेलीगेशन भेजने पर उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके बताया कि अखिलेश यादव का बरेली में प्रतिनिधि मंडल भेजना एक नौटंकी और बचकाना कदम है।समाजवादी पार्टी की पहचान मुस्लिम पुष्टिकरण है।
और मुस्लिम तुष्टिकरण करके यह गंदी राजनीति खेलती है।
केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश एक दंगा मुक्त राज्य है। यहां पर कानून व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है।इसलिए समाजवादी पार्टी के नेताओं को यह रास नहीं आ रहा।

इकरा हसन का कहना:
समाजवादी पार्टी के सांसद के इकरा हसन ने बरेली जाने से रोकने पर कहा है, देश संविधान से चलता है और हमें बरेली जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है।

समाजवादी पार्टी के नेता इकरा हसन सहित तीन सांसदों को गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर से वापस दिल्ली भेज दिया है।

सांसदो ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

टिप्पणियां (0)