AIIMS भोपाल में बड़ा फैसला: पुराने प्रोजेक्ट पूरे होने तक नए बजट पर रोक

khabar pradhan

संवाददाता

24 March 2026

अपडेटेड: 12:51 PM 0thGMT+0530

24 मार्च 2026
भोपाल। AIIMS भोपाल की गवर्निंग बॉडी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जब तक पुराने प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो जाते, तब तक नए प्रोजेक्ट्स के लिए बजट मंजूर नहीं किया जाएगा। 23वीं बैठक 24 मार्च को प्रस्तावित है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल कॉलेज से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

केंद्र ने प्रशासनिक और वित्तीय मामलों में सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि अधूरे कार्यों के रहते नए प्रोजेक्ट्स को अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में अब प्राथमिकता लंबित प्रोजेक्ट्स को पूरा करने पर होगी।

बैठक में कैंसर मरीजों के लिए पीईटी-सीटी स्कैन मशीन की सुविधा बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। यह तकनीक शरीर में कैंसर की पहचान के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इसके साथ ही गामा नाइफ मशीन की स्थापना का मुद्दा भी चर्चा में रहेगा। इस सुविधा के लिए 2019 में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। कोरोना काल के कारण इसमें देरी हुई और मरीजों को अब भी इस सुविधा का इंतजार है।

गवर्निंग बॉडी ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में भर्ती प्रक्रिया में गुणवत्ता, पीएचडी और रिसर्च को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि संस्थान का शैक्षणिक स्तर और बेहतर हो सके।

टिप्पणियां (0)