बलूचिस्तान ने किया पाकिस्तान से आजादी का ऐलान….

khabar pradhan

संवाददाता

15 May 2025

अपडेटेड: 11:38 AM 0thGMT+0530

बलूचिस्तान ने किया पाकिस्तान से आजादी का ऐलान….

बलूचिस्तान ने किया पाकिस्तान से आजादी का ऐलान

बलूचों ने आजादी का ऐलान कर भारत से मांगी मान्यता….

बलूच नेताओं ने पाकिस्तान से आजादी की घोषणा करते हुए भारत व संयुक्त राष्ट्र से औपचारिक मान्यता मांगी है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान की आजादी का मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है। बलूच नेताओं की इस घोषणा से दक्षिण एशियाई भू राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। अब सबकी निगाहें भारत और संयुक्त राष्ट्र के अगले कदम पर है।

बलूच कार्यकर्ता मीर यार बलूच और अन्य नेताओं ने भारत से अपील की है कि दिल्ली में बलूचिस्तान का दफ्तर और दूतावास खोलने की अनुमति दी जाए। मीर यार ने लिखा उन्हें पाकिस्तान की जनता कहकर संबोधित नहीं किया जाए। हम बलूचिस्तानी लोग है, पाकिस्तानी नहीं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के लोग सिर्फ पंजाबी है, जिन्होंने कभी हवाई हमले, नरसंहार और जबरन गायब किए जाने जैसे मुश्किलों का सामना नहीं किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से मुद्रा, पासपोर्ट और अन्य संसाधनों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता भी मांगी है।

बलूच नेता ने लिखा है कि चीन पाकिस्तान का साथ दे रहा है, लेकिन बलूचिस्तान की जनता भारत सरकार के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी लाखों बलूच देशभक्त आपके साथ हैं। साथ ही 14 मई को एक और पोस्ट में बलोच नेताओं ने यूएन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि पाकिस्तान तुरंत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर खाली करे। नहीं तो 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों की कलंकित हार दुबारा होगी। उन्होंने यह भी कहा दी कि भारत पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है, और पीओके को मानव ढाल न बनाने दें।

इसके अलावा बलूचिस्तान के स्वतंत्र नक्शे और झंडों की तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों की तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें वे भारत-बालोच दोस्ती के बैनर पकड़े हुए हैं। मीर यार बलूच ने कहा-‘बलूचिस्तान के 1 करोड़ से ज्यादा देशभक्त भारत के साथ हैं।’

बलूचिस्तान लगातार पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहा है।


बलूच नेता मीर यार बलूच ने एक्स पर लिखा कि “बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है। अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। “

बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार14 मई को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं। उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर हैं। उनका कहना है कि तुम मारोगे हम टूटेंगे, हम नाक बचाएंगे आओ हमारा साथ दो। बलूच लोगों का राष्ट्रीय फैसला है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है और दुनिया अब मूक दर्शक नहीं रह सकती। उन्होंने भारतीय नागरिकों ने अपील की कि वे बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग न कहें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं। हम बलूचिस्तानी हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं। जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया। बलूच नेता मीर यार बलूच ने भारत के पाकिस्तान से पीओके खाली करने की कहने के फैसले का समर्थन किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलूचिस्तान भारत द्वारा 14 मई 2025 को पाकिस्तान से पीओके खाली करने के लिए कहने के फैसले का पूरा समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से तुरंत पीओके छोड़ने का आग्रह करना चाहिए ताकि ढाका में उसके 93000 सैन्यकर्मियों को आत्मसमर्पण के एक और अपमान से बचाया जा सके। भारत पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है और अगर पाकिस्तान ने कोई ध्यान नहीं दिया तो पाकिस्तान पीओके के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

मीर यार बलूच ने कहा कि दुनिया को पाकिस्तान के एकतरफा बयान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। पाकिस्तान बलूचिस्तान के नेता के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर और 27 मार्च 1948 को बलूचिस्तान के पाकिस्तान में शामिल होने के समारोह में अंतरराष्ट्रीय या तीसरे देश की भागीदारी को साबित करने वाला एक भी कागज और कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

टिप्पणियां (0)