भदोही में दिल दहला देने वाली घटना

khabar pradhan

संवाददाता

10 April 2025

अपडेटेड: 10:43 AM 0thGMT+0530

भदोही में दिल दहला देने वाली घटना

तीन बच्चो समेत तालाब में कूदी मां

तीन बच्चो समेत तालाब में कूदी मां

युवती ने तीन बच्चों संग तालाब में छलांग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही जांच अभियान शुरू किया गया है। वही अब तक दो बच्चे की बॉडी बरामद की जा सकी है। साथ ही वहीं, दो की तलाश अभी भी की जा रही है।

यूपी के भदोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहा जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जदूपुर गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवती अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में डूब गई है। इस दर्दनाक घटना में अब तक दो बच्चों 6 वर्षीय दिव्यांश और 8 वर्षीय दीक्षा के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि महिला अन्नू देवी और उसका 9 वर्षीय बेटा सूर्यांश अब भी लापता हैं। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन महिला के चचेरे भाई ने इस पर सवाल खड़े करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अन्नू देवी का अपने ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्हें शक है कि उनकी बहन और बच्चों की हत्या कर शव तालाब में फेंके गए हैं।

युवती के चचेरे भाई समर बहादुर यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ससुराल वालों से माह से विवाद चल रहा था और वही अब अन्नू देवी मानसिक रूप से काफी दबाव में थी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या है।

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक सूचना यही है कि महिला बच्चों के साथ तालाब में डूबी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता युवती और बच्चे की तलाश में जुटी है और साथ ही मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

टिप्पणियां (0)