भोज विश्वविद्यालय: 15 तारीख तक होंगे आवेदन
संवाददाता
11 February 2026
अपडेटेड: 4:28 PM 0thGMT+0530
भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल में शैक्षणिक सत्र जनवरी-2026 के लिए प्रवेश जारी हैl
मंगलवार तक कुल 5426 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। इनमें 2427 छात्रों ने स्नातक (यूजी) और 2999 छात्रों ने स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है।
विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार ओपन और डिस्टेंस लर्निंग सिस्टम के प्रति छात्रों का रुझान में लगातार वृद्धि हो रही है। नौकरीपेशा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोग और दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों के लिए यह प्रणाली काफी असरदार साबित हो रही है। इसी वजह से हर सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ हो रही है।
हालांकि अभी यह संख्या पिछले सत्र जनवरी-2025 से लगभग आधी ही है। जनवरी-2026 सत्र के तहत प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई है।
छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।