नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया राहुल पर ED की बड़ी कार्रवाई…
संवाददाता
16 April 2025
अपडेटेड: 6:35 AM 0thGMT+0530

16 अप्रैल का दिन कांग्रेस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. कल वही हुआ जिसकी चिंता कांग्रेस और पूरे विपक्ष को हमेशा से होती है यानी ED की कार्रवाई. पहले तो सुबह-सुबह पदयात्रा करते हुए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा दिखे..लेकिन वो पदयात्रा संविधान बचाने को लेकर नहीं थी.ब्लकि खुद को बचाने की थी.दरअसल, कल सुबह ही ईडी बुलावे पर वाड्रा साहब ईडी के दफ्तर पहुंचे.मामला वहीं लगभग 20 साल पुराना DLF केस..रॉबर्ट वाड्रा कहते हैं कि ED ऑफिस जाते हुए वाड्रा ने कहा कि ये कार्रवाई राजनैतिक मंशा से हो रही है.. उन्होंने आगे कहा कि “जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, या राजनीति में आने की कोशिश करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे और एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे.अब वाड्रा साहब के इस बयान से एक बात तो समझ में आ गई और वो ये कि अब वाड्रा साहब पूरी तरह से तैयार हैं. राजनीति में एंट्री मारने के लिए..आपको बता दें कि इसके अलावा आज ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. स्पेशल जज विशाल गोगने ने 9 अप्रैल को दाखिल चार्जशीट की जांच की .है और इस मामले में आगे की कार्यवाही या सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की है. माना जा रहा है कि इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.दरअसल, नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल की है. इस चार्जशीट में सुमन दुबे और अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं. कोर्ट ने इस मामले में आरोपों पर संज्ञान लेने की सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की है.