सोने में साल की सबसे बड़ी गिरावट…

khabar pradhan

संवाददाता

24 April 2025

अपडेटेड: 8:15 AM 0thGMT+0530

सोने में साल की सबसे बड़ी गिरावट…

सोने में साल की सबसे बड़ी गिरावट..

शादियों के सीजन में सोने के गहनों की बिक्री 50 से 60% घटी:

देश दुनिया में सोने की कीमत अचानक अचानक घटी है। बुधवार को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 2,399 रूपए पर 96,0 85 रुपए प्रति 10 ग्रामरह गई ।यह 2025 में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। दूसरी तरफ चांदी की औसत कीमत 1,006 रुपए बढ़कर 96,613 रुपए प्रति किलो हो गई ।
सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सबसे बड़ा कारण ट्रंप की सख्त ट्रेड पॉलिसी, भू राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका थी। लेकिन अब ट्रंप का कहना है चीन से आयात पर लागू 145 प्रतिशत कम हो जाएगा ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड वाॅर पर चीन को लेकर नरमी के संकेत दिए ।

और कहा यह किसी भी ट्रेड वार्ता में चीन के साथ बहुत अच्छे व्यवहार करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि चीनी आयात पर टैरिफ काफी कम होगा ।उन्होंने कहा चीनी वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ 145% जितना ऊंचा नहीं होगा। डील के बाद यह टैरिफ काफी घट जाएगा ।लेकिन यह शून्य भी नहीं होगा जो पहले हुआ करता था। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी साफ किया कि फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पाॅवेल को हटाने का कोई इरादा नहीं है। इससे एक तरफ जहां डॉलर में तेजी आई, वहीं अमेरिका के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना औंधे मुंह गिर गया ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3510 प्रति औंस के रिकॉर्ड पर जाने के बाद 210 डॉलर यानी 6% लुढ़क कर 3300 पर आ गया ।कारोबारियों के मुताबिक सोने के रिकॉर्ड दाम के कारण शादियों के सीजन के बावजूद 4 माह में सोने के आभूषणों की बिक्री 50 से 60 प्रतिशत घट चुकी है।

सोने के दाम में जहां गिरावट आई, वहीं चांदी के दाम में उछाल आया। सराफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में प्रति किलो चांदी के भाव में ₹700 का उछाल आया और भाव 99200 प्रति किलो पहुंच गया।

टिप्पणियां (0)