एक Video Call ने उड़ाई RJD की नींद! क्या सपा के लिए बिहार की जमीन तैयार करेंगे तेजप्रताप?

khabar pradhan

संवाददाता

26 June 2025

अपडेटेड: 5:40 AM 0thGMT+0530

एक Video Call ने उड़ाई RJD की नींद! क्या सपा के लिए बिहार की जमीन तैयार करेंगे तेजप्रताप?

Akhilesh Yadav and Tejpratap Yadav Video Call

पटना/लखनऊ। आरजेडी से तेजप्रताप के निकाले जाने के बाद से लालू प्रसाद यादव के बड़े लड़े तेजप्रताप यादव फुल बगावत के मूड में नजर आ रहे हैं। इस बार तेज प्रताप की आगामी बिहार चुनाव में भूमिका क्या होगी, इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल है। वे पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद से बिल्कुल अलग थलग पड़ गए हैं। क्या तेजप्रताप कोई नई पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से उनकी फोन पर बातचीत ने कई तरह के एंगल को जन्म दे दिया है।

उन्होंने एक्स पर इस बातचीत के बारे में बताया। तेजप्रताप ने लिखा- अखिलेश यादव से हुई बातचीत के अलावा तेज प्रताप यादव पटना में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने कई बैठकें की।

अखिलेश से लंबी बातचीत: एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में नया राग छेड़ दिया है। इस वीडियो में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तेज प्रताप यादव से लंबी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा- अखिलेश जी हमेशा मेरे दिल के करीब रहे हैं। उनका हालचाल लेने का कॉल आया तो लगा जैसे मैं लड़ाई में अकेला नहीं हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- बैठकों का दौर जारी है। जनता का प्यार साथ है, तो हर हालात और कठिनाइयों का सामना पूरी हिम्मत से करने की एक अलग शक्ति मिलती है।

इससे पहले उन्होंने 19 जून को लिखा- मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं। शुरुआत तूमने की, अंत मैं करुंगा।

टिप्पणियां (0)