Bihar Election: नायब सैनी का बयान,नीतीश कुमार का Political Backfoot ?

khabar pradhan

संवाददाता

16 April 2025

अपडेटेड: 2:14 PM 0thGMT+0530

बिहार चुनाव में अब महज 7 से 8 महीने का ही वक्त बचा हुआ है. ऐसे में आए दिन सियासत गरमा जाती है.कभी इंडिया गठबंधन में से खबर निकल कर आती है कि तेजस्वी और राहुल गांधी में गुट्टबाजी चल रही है..तो कभी नीतीश कुमार की सेहत को लेकर सवाल गूंजने लगते हैं..ऐसे में अब एनडीए गठबंधन के खेमे से एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है.. जिसे सुन ऐसा लग रहा है कि इस बार तो कुछ तगड़ा ही खेला होगा..आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक बयान सामने आया था.जिसमें उन्होंने ये साफ-साफ कहा था कि बिहार चुनाव सम्रात चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.जहां एक तरफ सैनी का बयान आया वैसे ही बिहार की सियासत में खलबली मच गई.जिसको लेकर जेडीयू की भी प्रतिक्रीया आई. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, ‘बिहार में NDA की सरकार बड़े बहुमत से बनेगी. इसकी अगुवाई नीतीश कुमार करेंगे.वो मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे.यह ताजा बयान अमित शाह जी का है.जो उन्होंने टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है. एक तरफ जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन का CONFIDENCE झलक रहा है..लेकिन वंही अगर सैनी के बयान के मायने समझें तो उनके बयान को सुनकर समझ आता है कि भाजपा कुछ तो बड़ा सोच रही है.कई राजनीतिक जानकारों का तो ये भी मानना है कि नीतीश कुमार की तबीयत को जानबुझकर हाईलाइट किया जा रहा है.जिससे उनका पीआर गिराया जा सके.इसके अलावा एक वजह ये भी हो सकती है कि नीतीश कुमार की पार्टी में वक्फ बिल पास होने के बाद से ही बगावत का दौर शुरू हो गया है..कुछ दिनों पहले एक साथ 15 नेताओ ने जेडीयू से रीजाइन किया था.जिसके चलते भाजपा के पास एक Strong Point ये है कि नीतीश कुमार का पीआर उनकी सेहत की तरह कमजोर होते जा रहा है अगर ऐसा है तो एनडीए इस तर्ज पर भी उन्हें Backfoot पर कर सकती है

टिप्पणियां (0)