कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार

khabar pradhan

संवाददाता

29 August 2025

अपडेटेड: 7:48 PM 0thGMT+0530

29 अगस्त 2025: कांग्रेस के मंच से पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बिहार के दरभंगा से हुआ गिरफ्तार, राहुल तेजस्वी ने क्यों किया किनारा
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जोर शोर से चल रही थी लेकिन ऐसा ब्रेक लगा है कि पूरी यात्रा अब विवादों में घिर गई है……भारत की न परंपरा ऐसी है न संस्कार ऐसे हैं….कि बड़ो को अपशब्द कहे जाएं…वो भी मां के लिए ….मां तो हमेशा से पूज्यनीय है …वंदनीय है….लेकिन कांग्रेस मंच से ऐसा उत्पात मचाया गया कि देश की जनता का मन आहत हो गया …और FIR तक हो गई है…भाषा की मर्यादा तार तार करते हुए राहुल गांधी तो पहले से ही बिहार चुनाव में भाषण दे रहे थे…जिसे देश की जनता भी देख रही है…अब उनके ही कार्यकर्ता ने मंच से सबसे गंदी गाली पीएम मोदी को दी है…पीएम की दिवंगत माँ के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

दरभंगा में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला रफीक नाम का शख्स गिरफ्तार हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मामले ने टूर पड़ा और भाजपा नेता ने पटना के गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है जिसे दरभंगा की पुलिस में गिरफ्तार किया है और और यह शख्स मोहम्मद रिजवी सिंघवारा के भापुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

नेताओं की बद जुबानी:

..लेकिन जब उनके नेता ही बदजुबान हो रहे हैं…जैसे नरेंदर सरेंडर …वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे अपश्ब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं…तो आप समझ सकते हैं कि उनके कार्यकर्ता क्या क्या नहीं कह सकते …खुलेआम मंच से गाली दी जा रही है….तब जब बीजेपी सरकार में है….अगर इनकी सत्ता आ गई तो क्या क्या करेंगे वो कर्नाटक औऱ केरल में देखने को मिल रहा है…जहां बंग्लुरू में गणेश पंडाल लगाने को कर्नाटक पुलिस में मना कर दिया…….भाजपा ने इसे अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक नीचता करार दिया है और राहुल गांधी के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करा दिया गया है… अब बिहार के नेताओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.. कह रहे हैं पीएम न बन पाने के लिए व्याकुल राहुल गांधी बिहार से अब अपना बोरिया बिस्तर समेटे…

बीजेपी नेताओं के बयान…
तो क्या है पूरा मामला… और क्यों बार-बार कांग्रेस के नेताओं के बयान पीएम मोदी को लेकर विवाद खड़े करते हैं..
.आइए जानते हैं पूरी कहानी :बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की साझा यात्रा के दौरान, कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ…जिससे पूरा देश सकते में आ गया… बीजेपी ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई औऱ राहुल समेत पूरी कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला… पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा अब अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है… मंच से प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के खिलाफ गाली दिलवाना बेहद शर्मनाक है…

भाजपा नेताओं के आरोप….
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ये केवल मोदी ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का अपमान है… पार्टी कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने पटना के गांधी मैदान थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है……चिराग पासवान ने भी कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पीएम को गाली देना ही नहीं, उनके परिवार को निशाना बनाना लोकतंत्र में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता…लेकिन ये पहली बार नहीं है…बल्कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहले भी पीएम मोदी पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी कर चुके हैं…

हर मंच से नरेंदर सरेंडर चीख चीख कर कहा गया….चौकीदार चोर है पर कोर्ट की फटकार झेलनी पड़ी…..पीएम को जनता डंडे से मारेगी..ये ऐसी भाषा है जो बताती है कितनी बौखलाहट है…11 साल सत्ता से दूर रहकर कितनी व्याकुलता है…

राहुल गांधी…
साल 2022, गुजरात चुनाव के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी की तुलना रावण से कर डाली और पूछा कि क्या आपके पास रावण की तरह दस मुख हैं…और उसी चुनाव के दौरान मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि इस चुनाव में मोदी को औकात दिखा देंगे…हालांकी सिलसिला काफी ज्यादा लंबा है…कांग्रेस नेताओं की जुबान ऐसे ही फिसलती रहती है ।

लेकिन साल 2022 में दिल्ली में सुबोधकांत सहाय ने तो पीएम की तुलना हिटलर से कर दी और कहा कि हिटलर की मौत मरेगा…शेख हुसैन (2022, नागपुर)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा – मोदी की मौत कुत्ते की मौत होगी…नाना पटोले तो उनसे दो कदम और आगे निकले और उन्होंने तो साफ कहा कि मैं मोदी को गाली भी दे सकता हूं और मार भी सकता हूं…इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं….फिर चाहे वो उमंग सिंघार हो रणदीप सुरजेवाला हों जो मोदी की तुलना बंदर से करते हैं..या फिर दिग्विजय सिंह ही क्यों ना हो..जिन्होंने मोदी को जनरल डायर तक बता दिया…जब भी कांग्रेस ने मोदी पर बयानी वार किया तब तब मोदी का पीआर बढ़ा…मणिशंकर अय्यर जो कह रहे थे मोदी पीएम तो क्या बनेंगे वो चाहें तो यहां आकर हम सबको चाय जरूर पिला सकते हैं…तो ये बड़बोले नेताओं के बयान ही है जिसने कांग्रेस को गर्त में ला दिया है …इन्होंने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है..हर बार जब भी कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ गाली-गलौज या अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, नतीजा उल्टा पड़ा है…. मोदी की लोकप्रियता और बढ़ी है और कांग्रेस को चुनावी नुकसान झेलना पड़ा है…अब कांग्रेस बार-बार ऐसे विवादित बयानों से चर्चा में तो आ जाती है, लेकिन क्या ये रणनीति सही है… क्या इससे जनता का भरोसा और भी कम नहीं होता…

कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें:
बिहार में शुरू हुआ ये नया विवाद एक बार फिर से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकता है…और क्या कांग्रेस को इतना भी समझ में नहीं आता कि बात पीएम मोदी की नहीं है..बात है लोकतंत्र की और अगर लोकतंत्र में इस तरह गाली-गलोच होंगी तो फिर लोकतंत्र का क्या ही होगा…खैर ये साफ दिखाता है कि जब-जब कांग्रेस झटपटाती है..तब तब अपने बोल बिगाड़ती है…

टिप्पणियां (0)