एमपी के MLA के हाथों में नजर आएगा टैबलेट, हाईटेक होगी विधानसभा

khabar pradhan

संवाददाता

23 June 2025

अपडेटेड: 7:44 AM 0rdGMT+0530

एमपी के MLA के हाथों में नजर आएगा टैबलेट, हाईटेक होगी विधानसभा

MP Assembly Monsoon Session 2025

भोपाल। एमपी के मॉनसून सत्र (MP Assembly Monsoon Session 2025:) इस बार बदला-बदला सा नजारा देखने को मिलेगा। अब एमपी के विधायक भी हाईटेक इक्यूपमेंट (MP Hitech Assembly) से लैस नजर आएंगे। यहां हर विधायक की टेबल पर टैबलेट होगा, जिसमें पूरे सदन की जानकारी होगी। इसमें सदन पूछे जाने वाले सवाल, विभागों से जुड़े डॉक्यूमेंट और अन्य लिखा पढ़ी की सभी चीजें डिजिटल हो जाएंगी। इसके लिए विधायकों को अब कागजों के पुलिंदों से मुक्ति मिलेगी, जिसे वो अक्सर लेकर सदन में आते हैं। यानि सभी कुछ अब टैबलेट में रहेगा।

सरकार ने इस बार मॉनसून सत्र का सिस्टम तैयार करने की जिम्मेदारी एनआईसी (NIC) को दी है। यह हाईटेक जिम्मेदारी विधानसभा सचिवालय की तरफ से सौंपी गई है। इसके लिए एनआईसी को मॉनसून सत्र का सिस्टम तैयार करना होगा। विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

विधायकों की ट्रेनिंग पर फोकस: अगर सिस्टम ऑनलाइन हो गया, तो विधायकों को सदन संबंधी सामग्री भी डिजिटल फॉर्मेट सौंपी जाएगी। लेकिन इससे पहले विधायकों की ट्रेनिंग देने की तैयारी की जा रही है। शुरुआत में विधायकों को मौजूदा व्यवस्था के तहत हार्डकॉपी दी जाएगी। इसके बाद सॉफ्ट कॉपी के लिए भी जल्द सिस्टम तैयार किया जाएगा।

दरअसल, विधानसभा सचिवालय और मंत्रालय के बीच ऑनलाइन काम काज पहले से है। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों के ई-मेल एड्रेस तैयार किए गए हैं। साथ ही डिजिटल सिग्रेचर भी सचिवालय के पास है। इन्हें ऑनलाइन कामकाज के लिए मान्य किया जाता है। सरकार इसी सिलसिले में ऑनलाइन काम को विस्तार देने का विचार भी कर रही है।

टिप्पणियां (0)