ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP की तिरंगा यात्रा…

khabar pradhan

संवाददाता

14 May 2025

अपडेटेड: 10:35 AM 0thGMT+0530

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP की तिरंगा यात्रा…

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP की तिरंगा यात्रा.

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रप्रेम और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत की है, जो 23 मई तक देशभर में जारी रहेगी. यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की जा रही है.

लखनऊ से दिल्ली और भुवनेश्वर तक गूंजा राष्ट्रप्रेम का संकेत:

बुधवार सुबह तिरंगा यात्रा की झलक देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिली. लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यात्रा में भाग लेकर देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का संचार किया.
लखनऊ में यात्रा के दौरान सीएम योगी ने कहा, “हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं.” उनके इस संदेश ने जनता के बीच गर्व और आत्मविश्वास का भाव जागृत किया.
इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ से हुई, जहां भाजपा नेताओं और राज्य सरकार के मंत्रियों ने रैली में भाग लिया. इसमें दिल्ली भाजपा की नेता रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

सभी राज्यों में दिखा भीड़ का जनसहलाव:

देशभर के कई राज्यों में यह यात्रा आयोजित की जा रही है.हरियाणा के पंचकुला में मुख्यमंत्री नवाब सिंह सैनी, गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया। इन आयोजनों में न केवल पार्टी कार्यकर्ता बल्कि आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं.
भाजपा के अनुसार, इस यात्रा का मकसद सिर्फ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना नहीं है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है. पार्टी ने सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है.
यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेताओं को समन्वय का कार्य सौंपा गया है. संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ जैसे नेता विभिन्न राज्यों में इसकी निगरानी और आयोजन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इसके तहत पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं.
यह यात्रा केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुकी है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयोजित हो रही इस यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक और सैनिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं

टिप्पणियां (0)