माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से: 3856 केंद्रों पर 7 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

khabar pradhan

संवाददाता

10 February 2026

अपडेटेड: 3:01 PM 0thGMT+0530

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से: 3856 केंद्रों पर 7 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

13 फरवरी से दसवीं की परीक्षा प्रारंभ: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं 12वीं में प्रदेश से लगभग 7 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक होगी और परीक्षा 7 मार्च तक चलेगी ।
प्रदेश में 3856 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 562 संवेदनशील और 340 अति संवेदनशील एरिया है। परीक्षा के दौरान मोबाइल नेटवर्क जाम रहेगा। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए मंडल हर जिले में ऐप से मॉनिटरिंग भी करेगा।

दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं:

दसवीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हो रही है ,जो 6 मार्च तक चलेंगी । इन दोनों ही परीक्षा में प्रदेश से लगभग 16 लाख नियमित परीक्षार्थी हैं । बोर्ड परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले 50 हजार परीक्षार्थी कम है।

नकल रोकने हेतु व्यवस्था:

नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर ईमानदारी की पेटी रखी जाएगी। परीक्षा से पहले परीक्षार्थी नकल सामग्री जमा कर सकते हैं।
एसपी साइबर सेल के प्रणय नागवंशी का कहना है कि पेपर देने का झूठा दावा सोशल मीडिया में किया जा रहा है । इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है । यदि किसी को संदिग्ध ग्रुप कोई नजर आता है तो शिकायत दर्ज करायें।
परीक्षा को पेपर लीक गैंग के साए से बचाने के लिए मंडल और राज्य साइबर सेल ने पुख्ता प्लानिंग की है। करीब 1 माह पहले से ही पेपर देने का फर्जी दावा करने वाले 12 से ज्यादा टेलीग्राम ग्रुप पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार हर ग्रुप में 20 से 30 हजार लोग जुड़े हुए थे । साइबर सेल के मुताबिक पेपर देने के नाम पर साइबर ठगी भी की जा सकती है । इसलिए ऐसे लोगों के जाल में नहीं फंसे और सतर्क रहें।

टिप्पणियां (0)