धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर- 2 में दिखेगा गैंग के सदस्यों का अतीत

khabar pradhan

संवाददाता

10 February 2026

अपडेटेड: 4:33 PM 0thGMT+0530

धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर- 2 में दिखेगा गैंग के सदस्यों का अतीत

आदित्य धर की धुरंधर 2 में कहानी का कैनवस होगा बड़ा: रणवीर सिंह अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर अपने पहले पार्ट के बाद अब धुरंधर -2 भी काफी चर्चा में आ रही है।
इस बार रहमान डकैत और बाबू डकैती जैसी खौफनाक किरदारों की बेक स्टोरी भी पर दिखाई जा सकती है । किसका किरदार कितना लंबा होगा यह भी तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की अगली कड़ी की कहानी आर माधवन के किरदार को और आगे बढ़ाएगी।
बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 में कहानी का बड़ा कैनवस होगा। रहमान डकैत ,बाबू डकैत और उनके गैंग के सदस्यों की जड़े ,उनका सफर और उनके संघर्ष को दिखाया जाएगा ।

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने हर छोटे बड़े किरदार की बैक स्टोरी तैयार कर ली है । अब इस कहानी के हिसाब से सामने लाया जाएगा।
धुरंधर वन में सभी घटनाएं रणवीर सिंह के किरदार हमजा के हिसाब से दिखाई गई थी ,जिसमें और बड़े-बड़े गैंगस्टर की निजी कहानी सामने नहीं आ सकती थी। जो हमजा देख रहा था वही किरदारों को फिल्म में रखा गया था।

धुरंधर पार्ट 2 में दिखेगा हमजा का पाकिस्तान में सर्वाइवल:

धुरंधर पार्ट 2 में दिखाया जाएगा कि हमजा का किरदार पाकिस्तान में कैसे सरवाइव कर रहा था।‌ वहां की परिस्थितियों कैसी थी और वह किन चीजों से गुजर रहा था ।
उसकी रोजमर्रा की जिंदगी ,संघर्ष, परेशानी धुरंधर पार्ट 2 में दिखाई जाएगी।
धुरंधर के पार्ट वन में आर माधवन का किरदार भी दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ गया। अब कहानी जैसे ही पाकिस्तान की तरफ मुड़ेगी । आर माधवन के किरदार की अहमियत भी कई गुना बढ़ा दी जाएगी। रणवीर सिंह के हमजा का रोल उसका सर्वाइकल स्ट्रगल इस फिल्म का बड़ा हिस्सा बनेगा । जिसे लोगों ने प्रोपेगेंडा कहकर मजाक उड़ाया था। इस फिल्म के द्वारा सच्चाई दिखाई जाएगी।

टिप्पणियां (0)