CBSE Board Result 2026: क्या 14 अप्रैल को आएगा 10वीं का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट
संवाददाता
2 April 2026
अपडेटेड: 3:58 PM 0ndGMT+0530
2 अप्रैल 2027
नई दिल्ली:
सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें नतीजों पर टिकी हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। सोशल मीडिया और सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि 10वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल के आसपास जारी किया जा सकता है।
अक्सर देखा जाता है कि बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे साथ में या कुछ दिनों के अंतराल पर जारी करता है। लेकिन इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले आने की संभावना ज्यादा है। इसके पीछे मुख्य कारण हैं कि 10वीं की परीक्षाएं काफी पहले ही खत्म हो चुकी हैं, जिससे उनकी कॉपियों के मूल्यांकन (Checking) का काम लगभग पूरा होने वाला है।
जबकि 12वीं की परीक्षाएं अभी 10 अप्रैल को समाप्त हो रही हैं। इतनी जल्दी 12वीं की कॉपियां चेक करके रिजल्ट तैयार करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।
बोर्ड चाहता है कि 10वीं के छात्रों का रिजल्ट समय पर आए ताकि वे बिना देरी किए 11वीं कक्षा के लिए अपने पसंदीदा विषय (Streams) चुन सकें।
अभी तक सीबीएसई बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की किसी फिक्स्ड तारीख (Official Date) का ऐलान नहीं किया गया है। 14 अप्रैल की तारीख एक संभावित तिथि है। 12वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
छात्रों के लिए सलाह है, किसी भी अफवाह से बचने के लिए समय-समय पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in चेक करते रहें। जैसे ही बोर्ड कोई आधिकारिक सूचना जारी करेगा, हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे।