मौसम का बदलाव- वायरल बुखार खांसी का मौसम, बरतें ये सावधानियां
संवाददाता
11 October 2025
अपडेटेड: 1:02 PM 0thGMT+0530
11 अक्टूबर 2025: मौसम में बदलाव हो रहा है। रात में सर्दी महसूस होने लगी है । और हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है । ऐसा लग रहा है कि दिवाली के आसपास ठंडक और भी बढ़ सकती है । इसकी वजह से यह मौसम तबीयत खराब कर रहा है । रात में यदि हम पंखा चला रहे हैं तो पंखा चलने से लोग बीमार हो रहे हैं।
न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री के गिरावट की दर्ज की गई है । मौसम विज्ञानियों के अनुसार भोपाल शहर से मानसून की विदाई एक-दो दिन में हो सकती है। अब सुबह शाम और रात में ठंडक महसूस होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात में ठंडक का एहसास हो रहा है।
वैसे तो अक्टूबर माह के दूसरे पखवाड़े के बाद ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होता था। किंतु इस बार पहले पखवाड़े की शुरुआत में ही तापमान में गिरावट दिखाई दे रही है । ऐसा 3 साल बाद पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंचा था।
संक्रमण का खतरा:
इस बदलते हुए मौसम में वायरस का संक्रमण लंबे समय तक रह रहा है। और सभी में एक दूसरे से मिलते हुए लक्षण दिख रहे हैं।
जिसमें कमजोर प्रतिरक्षा ,बढ़ता प्रदूषण ,बदलते वायरल स्ट्रेन ,इसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इन्हें है ज्यादा जोखिम:
संक्रमण का खतरा बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा होता है।
स्कूल में बच्चे अन्य बच्चों के संपर्क में आते हैं। जिसमें कम रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण यह वायरल संक्रमण आसानी से पकड़ लेता है।
बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर ही पड़ता है । क्योंकि उन्हें श्वसन और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है । और उम्र अधिक होने से कमजोरी का एहसास अधिक होता है।
ऐसे लोग जो पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित है , जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, ऐसे लोग जिनमें अस्थमा, मधुमेह, हृदय से पीड़ित लोग हैं, इन पर संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
बरतें ये सावधानियां :
पौष्टिक भोजन ग्रहण करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
पसीना आए तो अचानक ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें।
बदलते तापमान के अनुसार हल्के गर्म कपड़े पहनें।
बार-बार हाथ धोयें और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। यदि जरूरी हो तो मास्क लगाकर जाए।
कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या हो तो नियमित रूप से दवा का सेवन करें।
खुली और हवादार जगह में रहें।