छांगुर बाबा के UP मुंबई सहित कई स्थानों पर ED की एक साथ छापेमारी!
संवाददाता
17 July 2025
अपडेटेड: 1:46 PM 0thGMT+0530
17 जुलाई 2025: छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के बलरामपुर के 12 ठिकानों पर और मुंबई के 2 ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है ।सुबह 5 बजे ईडी की टीम ने दबिश दी… 100 करोड़ की फंडिंग के मामले में ED ने ये कार्रवाई की है..।.दरअसल, UP ATS को छांगुर बाबा गिरोह के हवाला नेटवर्क, संदिग्ध बैंक ट्रांजिक्शन और विदेशी फंडिंग के कई सुराग हाथ लगे थे। इस संबंध में ATS ने ED को दस्तावेज सौंपे थे। इसके बाद ED ने यह एक्शन लिया है ।
एड के साथ टीमों ने बलरामपुर जिले के अलावा मुंबई पर भी छापेमारी की इन ठिकानों पर शहजाद शेख उर्फ इलियास रईसी नाम के व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जो इस पूरे नेटवर्क का अहम सदस्य माना जा रहा है।
गिरोह के 30 में से 18 बैंक खातों में अब तक करीब 68 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन दर्ज हुआ है।
विदेशी फंडिंग मामले भी आए सामने:
जांच में यह सामने आया है शहजाद शेख के खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं और इसका उपयोग संपत्ति की खरीदारी में उपयोग किया गया।
बारीकी से जांच में कई मामले संदिग्ध:
ईडी इस पूरे वित्तीय लेनदेन को लेकर और पूरे नेटवर्क पर जानकारी हासिल करने में जुटीहै। धर्मांतरण की आड़ में बैंकिंग ट्रांजैक्शन ,प्रॉपर्टी दस्तावेज, डिजिटल लेनदेन संबंधी बारीकी से जांच की जा रही है और उन रियल स्टेट डीलर्स पर भी नजर है, जो इन प्रॉपर्टी के लेनदेन में शामिल है । ईडी उन पर भी कार्रवाई करेगी जो इस काले धन को वैध बनाने के लिए रियल एस्टेट का इस्तेमाल किया गया। इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विदेशी फंडिंग मामले में एसटीएफ ने छांगुर बाबा के भतीजे सोहराब को भी हिरासत में लिया है। सोहराब पर आजमगढ़ में धर्मांतरण कराया करता था…छांगुर बाबा और उसके सहयोगी एटीएस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जिन पर करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का संगीन आरोप है।