MSME की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसर को दिए निर्देश

khabar pradhan

संवाददाता

25 April 2025

अपडेटेड: 2:38 PM 0thGMT+0530

MSME की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसर को दिए निर्देश

MSME की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसर को दिए निर्देश ।

गूगल सिमेंस भी टेक समिट में करेंगीं शिरकत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग ,एमएसएमई की समीक्षा बैठक में अफसर को इस संबंध में निर्देश देने को कहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए रोजगार पाना चुनौती पूर्ण है ।ऐसे में सरकार एक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देने जा रही है ।उन्होंने कहा प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हर क्षेत्र उम्मीद से भरा है ।जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

एमएसएमई के जरिए हर परिवार में काम से कम एक व्यक्ति को रोजगार या स्वरोजगार दे सकते हैं। 55 हजार करोड़ के निवेश से प्रदेश में 17 लाख 55 हजार पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां चल रही हैं ।जो 92 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं। उन्होंने कहा इनमें से बहुत अधिक से अधिक संचालन महिलाएं कर रही हैं ।निवेशकों को लैंड बैक से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा जिलों में छोटी-छोटी इकाइयां खोलें। जिसकी शुरुआत रतलाम से होगी। सीएम ने कहा हर जिले की स्थिति और दक्षता के अनुसार गतिविधियों का विस्तार तेजी से करें। तेल ,घानी ,मसाला ,आटा चक्की कोदो ,कुटकी और अन्य मिलेट की इकाई जैसे सूक्ष्म उद्योगों से युवाओं को जोड़कर उद्यमिता का विस्तार करें। कृषि उपज मंडियों को आधुनिक स्वरूप देकर इनमें दूध सब्जी आदि को सुरक्षित रखने की सुविधा हो ।

एमएसएमई के विकास में मध्य प्रदेश देश में सातवें स्थान पर है ।सीएम ने कहा अगले वर्ष तक हमें प्रदेश को श्रेष्ठतम राज्यों में स्थान दिलाना है ।वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है ।इसलिए दो माह के अंतराल में उद्योग रोजगार दिवस मनाया जाएगा ।पावर लूम इकाइयां शुरू होगी। विशेषज्ञों का सहयोग लेकर कौशल उन्नयन और तकनीकी दक्षता में सुधार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कैंप लगेंगे ।

गूगल सिमेंस भी टेक सबमिट में करेंगे शिरकत :

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 27 अप्रैल को इंदौर में आयोजित एक ग्रंथ कॉन्क्लेव ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगी ।इसमें गूगल ,माइक्रोसॉफ्ट ,एनवीडीया ,सिमेंस, EDA, थोलोन्स,योट्टा ,CTRLSसीटीआरएलएस ,डाटा सेंटर्स, रैक बैंक ,नेटलिंक जैसी कंपनियां सहभागिता करेंगे। इन कंपनियों की तरफ से सहमति आ गई है।

कॉन्क्लेव में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियल्टी उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कॉन्क्लेव में आने वाली दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से मोहन यादव 121 चर्चा करेंगे ।सुबह राउंड टेबल्स में GCC, IT, ITS, सेमीकंडक्टर्स ,ड्रोन्स और AVGC, XR पर चर्चा होगी ।इसमें साझेदारी पर संवाद करेंगे ।दोपहर कम और उद्योगपतियों के बीच वन ओं वन मीटिंग होगी

टिप्पणियां (0)