सीएम नीतीश कुमार को भाजपा लगातार दे रही ऑफर

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 9:38 AM 0thGMT+0530

सीएम नीतीश कुमार को भाजपा लगातार दे रही ऑफर

क्या है पीछे की रणनीति

क्या है पीछे की रणनीति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी नेताओं की ओर से लगातार ऑफर दिए जा रहे हैं। पहले गिरिराज सिंह ने भारत रत्न दिए जाने की बात कही तो अब अश्विनी चौबे ने उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की। वहीं जेडीयू लगातार बयान दे रही है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री ही रहेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी में किसके इशारे पर नीतीश कुमार को ऑफर दिए जा रहे हैं।

चाल दर चाल चलने में माहिर बीजेपी ने एक बार फिर जाल बिछानी शुरू कर दी है। वे सारे पैंतरे भी जो शिकारी जाल बिछाने से पहले किया करते हैं। काफी दिनों से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एक शिकारी की शैली में बिहार की राजनीतिक बिसात पर ऑफर का रहस्यमयी खेल खेल डाला है। दिलचस्प तो यह है कि यह जाल उस नीतीश कुमार के लिए बिछाया जा रहा है, जिनकी मानसिक हालात कभी कभार विचलित कर देने जैसी होती है। क्या कुछ बीजेपी बिहार की चुनावी अग्नि में पकाना चाहती है, जानते हैं…।

यह सच है कि बीजेपी की तरफ से नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर नहीं आया है। पर जाल बुनने वाली बीजेपी का काम आसान करने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले रहे हैं। उनको उप प्रधानमंत्री का दर्जा प्राप्त कर दिया जाए तो बिहार धन्य होगा। वही इसके साथ ही हमें बाबू जगजीवन राम के बाद हमें दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल जाएगा। ये हमारी व्यक्तिगत इच्छा है।

एक खास रणनीति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार लंबे समय तक एनडीए के संयोजक रहे हैं और राष्ट्रीय राजनीति में उनका अनुभव अहम है। जगजीवन राम के बाद यदि बिहार को एक और ऐसा सम्मान मिलता है, तो यह पूरे राज्य के लिए गौरवपूर्ण होगा।

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कृतित्व को याद करते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग कर बिहार की राजनीति को ही चौंका चुके हैं। कहा कि नीतीश कुमार इतने वर्ष से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, नीतीश कुमार को पुरस्कृत किया जाए, उन्हें भारत रत्न दिया जाए। ये वो शख्शियत हैं जिन्होंने जंगल राज के सूरज को अस्त कर विकास का सूरज सूबे बिहार को दिया।

बीजेपी के भीतरखाने की बात माने तो इस ऑफर मुहिम की जद में नीतीश कुमार के अंगदी पांव उखाड़ने का यह प्लान रचा गया है। यह कमान संभाला है भाजपा के हार्ड कोर नेता अश्विनी चौबे और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने। बिहार की राजनीति में सीएम हटाओ का दांव पेच पुराना है। कांग्रेस भी किसी मुख्यमंत्री को हटाने लिए उनके कद का महिमामंडन कर केंद्रीय मंत्रिमंडल में लाकर अपने पसंदीदा नेता को सीएम बनाने का काम करती रही है।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा, दिल्ली के बाद बिहार फतह में लग चुकी है। हर हाल में भाजपा ऐन केन प्रकारेण सीएम की कुर्सी पर भाजपा फेस को बिठाना चाहती है। भाजपा अब इस स्थिति के साथ नहीं है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की तरह निशांत कुमार की एंट्री हो जाए।

जाहिर है जो दिख रहा है वह भाजपा ले प्लान का एक हिस्सा है। कई कोणों से भाजपा के रणनीतिकार भी लगे होंगे। इसका खुलासा चुनाव परिणाम के साथ देखने को मिलेगा।

टिप्पणियां (0)