भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिस गेल ने दी रेटिंग

इस रेटिंग से क्रिकेट प्रशंसकों में मची खलबली

आईपीएल में आए दिन एक से एक मैच हो रहे हैं। वही इस लीग में विदेशी के अलावा भारतीय खिलाड़ी भी अपना दम दिखा रहे हैं। वहीं इसी बीच क्रिस गेल ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर रेटिंग दी हैं। साथ ही इसमें गेल ने सबसे ज्यादा नंबर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को दिए।

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल लंबे वक्त तक आईपीएल में छाए रहे। आईपीएल के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स आज भी गेल के नाम पर दर्ज हैं। वही गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175- रन बनाए थे, जो आईपीएल में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, किंग्स XI पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। साथ ही अब भारतीय क्रिकेट के बारे में उनकी जानकारी बहुत अच्छी है। गेल ने अब कुछ भारतीय खिलाड़ियों को रेट किया है।

वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल ने भारतीय खिलाड़ियों को रेटिंग देते हुए कुछ दिलचस्प बातें कही हैं। गेल ने रुतुराज गायकवाड़ को 7, यशस्वी जायसवाल को 9, शुभमन गिल को 9 और अभिषेक शर्मा को 8 नंबर दिए हैं। वहीं उन्होंने केएल राहुल को 8, सूर्यकुमार यादव को 9, हार्दिक पंड्या को 7 नंबर दिए। वहीं श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को उन्होंने 8-8 नंबर दिए।

गेल ने इसी बीच एमएस धोनी का भी समर्थन किया है, जिनकी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आलोचना हो रही है। गेल का कहना है कि धोनी आईपीएल के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे चाहते हैं कि धोनी जितना हो सके उतना खेलें। गेल ने बताया कि धोनी जैसे महान खिलाड़ी को गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। गेल ने इनसाइड स्पोर्ट को कहा, ‘धोनी आईपीएल में बहुत वैल्यू लाते हैं। आप उन्हें अधिक से अधिक वक्त तक देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे बने रहें। आप उन्हें धक्का नहीं देना चाहते। जब आप वह शोर सुनना शुरू करते हैं, तो लोग इतने महान खिलाड़ी और महान व्यक्ति को गलत संदेश भेजने वाले हैं। आप धोनी जैसे व्यक्ति को ऐसा संदेश नहीं देना चाहते क्योंकि वह आईपीअल में बहुत वैल्यू लाते हैं।’

गेल ने आगे कहा, ‘जिसने इतनी बार चैंपियनशिप जीती है, अगर वह आईपीएल से चले जाते हैं, तो थोड़ी गिरावट आएगी। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जो किया है वह शानदार है। भारत में सीएसके कहीं भी खेलती है, यह सब व्हिसल पोडु के बारे में है। यही ताकत है और यही वह IPL में लाते हैं।’ इसका मतलब है कि धोनी जहाँ भी खेलते हैं, लोग उन्हें प्यार करते हैं और सीएसके को सपोर्ट करते हैं।

Related Posts

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!