CUET UG परीक्षा पर नई अपडेट,19 से 24 मई NTA ने जारी किया एडमिट कार्ड!

khabar pradhan

संवाददाता

16 May 2025

अपडेटेड: 8:13 AM 0thGMT+0530

CUET UG परीक्षा पर नई अपडेट,19 से 24 मई NTA ने जारी किया एडमिट कार्ड!

CUET UG परीक्षा पर नई अपडेट,

19 से 24 मई की परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुका है। एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

आइए जानें उम्मीदवार कैसे हॉल टिकट डाउनलोड करें और किन बातों का ख्याल रखें ।
May 15, 2025
CUET UG 2025: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब 19 से 24 मई के एग्जाम के लिए हॉल टिकट उपलब्ध हो चुके हैं।

1.इसे ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

2.इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। एनटीए ने नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र से संबंधित कुछ सलाह भी दी है।
3.देशभर के विभिन्न शहरों में कई शिफ्टों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट CUET का आयोजन हो रहा है। इसकी शुरुआत 13 मई से हो चुकी है। वहीं परीक्षा 3 जून को खत्म होगी। कुल 37 विषय शामिल हैं।
डेटशीट जारी नहीं की गई है।

4..प्रवेश पत्र में विषय, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर और एग्जाम गाइडलाइंस भी हॉल टिकट में उपलब्ध होगी।

  • 5..परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए इसका प्रिन्ट आउट निकाल लें। एग्जाम सेंटर पर इसके साथ वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जरूर लेकर जाएं।
  1. उम्मीदवार ध्यान रखें!
    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी है। बाकी परीक्षाओं के लिए भी प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे। परीक्षार्थी को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह भी दी जाती है।

7.हॉल टिकट डाउनलोडिंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर छात्र 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
8.ऐसे डाउलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और जानकारी दर्ज करें। “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका एक से अधिक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

टिप्पणियां (0)