इस समय मध्य प्रदेश के मंत्रियों के चर्चे सुर्खियों में हैं !
संवाददाता
14 May 2025
अपडेटेड: 11:48 AM 0thGMT+0530
इस समय मध्य प्रदेश के मंत्रियों के चर्चे सुर्खियों में हैं !
मंत्री का रिश्तेदार बताकर सर्किट हाउस में रुके तीन लोग, नाश्ता कर रहे थे, पुलिस ले गई थाने,मामला दर्ज!
पुलिस का कहना है ये लोग कार से आये थे और शराब के नशे में थे। ये लोग मंत्री का नाम लेकर गलत तरीके से सर्किट हाउस में रुके थे, आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 170 सहित 185 के तहत कार्रवाई की गई है।
May 14, 2025
*मध्य प्रदेश के देवास से एक बड़ी खबर सामने आई है ।यहाँ सर्किट हाउस में मंगलवार शाम तीन लोग पहुंचे । उन्होंने खुद को स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का रिश्तेदार बताया और कमरा अलॉट करवा लिया । स्टाफ को कुछ शंका हुई तो एसडीएम को सूचित किया गया, एसडी एम ने पुलिस को पहुंचाया तो पूरी पोल खुल गई फिर पुलिस तीनों को थाने ले गई और मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
*इस समय मध्य प्रदेश के मंत्रियों के चर्चे सुर्खियों में हैं !
*मंत्री का रिश्तेदार बताकर बुक किया कमरा !
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम तीन लोग मीठा तालाब के समीप स्थित सर्किट हाउस पहुंचे उन्होंने खुद को स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का रिश्तेदार बताया और एक कमरा देने के लिए कहा, मंत्री का नाम सुनते ही स्टाफ ने उन्हें कमरा दे दिया, कमरा मिलते ही इन लोगों ने चाय नाश्ता आर्डर किया और इत्मिनान से नाश्ता करने लगे। और
*एसडीएम को शक हुआ, पुलिस के सामने खुल गई पोल !
*स्टाफ ने एसडीएम बिहारी सिंह को इन लोगों की सूचना दी, एसडीएम को कुछ शंका हुई तो उन्होंने नाहर दरवाजा थाना पुलिस को सूचना दी। एसडीएम की सूचना पर पुलिस सर्किट हाउस पहुंची और तीनों से पूछताछ शुरू की तो इन्होंने ने खुद को मंत्री का रिश्तेदार ही बताया, पुलिस ने तसल्ली के लिए मंत्री के सहयोगियों से संपर्क किया तो उन्होंने रिश्तेदार होने से मना कर दिया।
*पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में लिया !
मंत्री के स्टाफ द्वारा इनके रिश्तेदार होने से इंकार करते ही पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियो ने अपने नाम हरिमोहन पुत्र रामकृष्ण पटेल, देवेंद्र पुत्र द्वारका पटेल दोनों निवासी तहसील पथरिया जिला दमोह तथा मनोज पुत्र लखनलाल पटेल निवासी खिरिया मंडला जिला दमोह बताया।
*वाहन खरीदने देवास आये थे युवक
पुलिस ने इनसे देवास आने का कारण पूछा तो आरोपियों ने बताया कि वे वाहन खरीदने आये थे, पुलिस का कहना है ये लोग कार से आये थे और शराब के नशे में थे ।ये लोग मंत्री का नाम लेकर गलत तरीके से सर्किट हाउस में रुके थे ।आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 170 सहित 185 के तहत कार्रवाई की गई है।
*पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस की शुरूआती जांच में यह भी पता चला है कि यह लोग इसी तरह की भ्रामक जानकारी देकर पहले भी सर्किट हाउस में रुक चुके हैं। आज बुधवार को इनको SDM न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है और ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसके पहले ये ऐसा कहाँ कहाँ कर चुके हैं ।इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है?