उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी डॉक्टर अनुष्का ने किया हेयर ट्रांसप्लांट ! दूसरे ही दिन मौत!

khabar pradhan

संवाददाता

15 May 2025

अपडेटेड: 11:41 AM 0thGMT+0530

उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी डॉक्टर अनुष्का ने किया हेयर ट्रांसप्लांट ! दूसरे ही दिन मौत!

उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी डॉक्टर अनुष्का ने किया हेयर ट्रांसप्लांट ! दूसरे ही दिन मौत!

कानपुर में एक युवक की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मौत हो गई है। फतेहगढ़ निवासी मयंक कटियार ने 18 नवंबर को कानपुर के केशवपुर स्थित ‘इंपायर क्लिनिक’ में डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। ट्रांसप्लांट के अगले ही दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई और 19 नवंबर को उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर अनुष्का के पास न तो उचित डिग्री है और न ही उन्होंने अपनी योग्यताएं स्पष्ट की थीं। मयंक की मां ने बताया कि ट्रांसप्लांट के बाद रात में मयंक को तेज दर्द हुआ, चेहरा सूज गया और रंग काला पड़ गया। डॉक्टर ने केवल एक इंजेक्शन देने और पट्टी ढीली करने की सलाह दी, लेकिन इससे भी मयंक को कोई राहत नहीं मिली। स्थिति गंभीर होने पर मयंक को फर्रुखाबाद ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मयंक की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया और इलाज में लापरवाही की।

*ऐसा ही एक दूसरा केस इसी क्लीनिक में हुआ ।
इससे पहले 15 मार्च को इंजीनियर विनीत दुबे की भी इसी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मौत हो गई थी।

परिजनों का आरोप है कि कम खर्च में कारीगरों से करांती है ट्रांसप्लांट!

मयंक की मां प्रमोदनी कटियार ने बताया कि रात भर बेटा उनकी गोद में लेटा दर्द से कराहता रहा। बीच-बीच में उठकर बैठ जाता। उसे असहनीय दर्द हो रहा था, लेकिन डा. अनुष्का ने
कहा कि परेशान न हो दर्द की दवाएं दे दो लेकिन रात में ही भाई की हालत बहुत बिगड़ गई। सिर, आंखें, चेहरे और गले में इतनी सूजन आ गई कि उन्हें दिखना बंद हो गया और आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। डाक्टर ने कहा कि इंजेक्शन लगवा दो। उसके बताए इंजेक्शन लगाने पर भी कोई असर नहीं हुआ।
सुबह अनुष्का ने कहा कि पास के किसी डाक्टर को दिखा दो। वह डाक्टर के पास भाई को लेकर पहुंचे। उनकी बिगड़ते हालत देख घर के पास जोगराज अस्पताल के डा.उदय राज सिंह को दिखवाया। उनकी हालत देख डा. उदय ने डा. अनुष्का से बात कर उन्हें नाजुक हालत बताई। फिर भाई को घर ले आए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

दोनों ही सर्जरी केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक की डा. अनुष्का तिवारी ने की थी। हेयर ट्रांसप्लांट से सहायक अभियंता की मौत की खबर समाचार पत्रों में पढ़ने के बाद फर्रुखाबाद से दिवंगत इंजीनियर का परिवार कानपुर आया और विनीत की पत्नी से संपर्क किया।
पीड़ित परिवार ने बुधवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को क्लीनिक का पर्चा, जांच रिपोर्ट दिखा डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सभी दस्तावेजों को सीएमओ को भेजकर जांच के लिए कहा है। फिलहाल डाक्टर क्लीनिक बंद करके फरार है।

टिप्पणियां (0)