दिल्ली में एक अजीबोगरीब घटना

khabar pradhan

संवाददाता

4 April 2025

अपडेटेड: 9:48 AM 0thGMT+0530

दिल्ली में एक अजीबोगरीब घटना

पुलिस के उड़े होश

पुलिस के उड़े होश.

दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में बुकी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अब भी शूटर की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद तो मिला लेकिन वह हेलमेट पहने हुए था। बाइक, जिस पर वह आया था, चोरी की गई थी। बुकी ने गैंगस्टर राशिद से धमकी का आरोप लगाया है।

शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में रहने वाले बुकी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर का पुलिस पता नहीं लगा पा रही है। जिला ऑपरेशंस, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें दो दिन से इलाके में खाक छान रही हैं, लेकिन सभी के हाथ खाली हैं। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद मिला है। लेकिन एंट्री-एग्जिट रूट को खंगालने के बाद जांच एक जगह पर थम गई है। फिलहाल पुलिस के हाथ वह बाइक लग गई है, जिस पर सवार होकर शूटर बुकी के घर तक पहुंचा था। जांच में पता चला कि इसे फायरिंग करने से कुछ देर पहले ही चोरी किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि शूटर बाइक पर सवार होकर अकेला आया था। वह हेलमेट पहने हुए थे, जिसकी वजह से उसका चेहरा कहीं भी नहीं दिखा है। यह बाइक वारदात से ठीक पहले ही आसपास से से ही चोरी की गई थी। तड़के करीब 4:00 बजे शूटर ने बुकी के घर के बाहर फायरिंग की। वह बाइक में सवार होकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की ट्रेल के जरिए पीछा किया तो बाइक कृष्णा नगर थाना एरिया के कांति नगर इलाके में लावारिस हालत में पड़ी मिली है। इसके बाद शूटर वहां से एक सवारी गाड़ी में बैठकर चला गया। पुलिस एक जगह के बाद सीसीटीवी कैमरों से आगे नहीं पहुंच सकी।

पुलिस सूत्रों का मानना है कि आरोपी शूटर के गोलियां चलाने के बाद फोन का इस्तेमाल करने का अंदेशा है। इसके जरिए वह अपने आकाओं को फायरिंग करने की सूचना दे सकता है। इसलिए पुलिस की टीमें फोन के डंप डेटा का विश्लेषण कर रही हैं। इससे पता चल सकेगा कि वारदात के वक्त इलाके में कौन से संदिग्ध फोन सक्रिय थे। इसके जरिए पुलिस बदमाश तक पहुंच सकेगी। साथ ही पुलिस की टीमें वेलकम और सीलमपुर में सक्रिय गिरोहों के गुर्गों को भी खंगाल रही है, क्योंकि शिकायत देने वाले बुकी का दावा था कि उसे एक अन्य बुकी ने विदेश भाग चुके गैंगस्टर राशिद केबलवाला से मरवाने की धमकी दे रखी थी।

जगतपुरी इलाके में रहने वाले 45 वर्ष के बुकी से ब्रिटेन के नंबर से 4 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसका दावा था कि 11 मार्च को भी गाड़ी पर फायरिंग हुई थी। फिर उसी नंबर से 12 मार्च को कॉल आया था, जिसमें दावा किया था कि यह गोलियां उन्होंने ही चलवाई हैं। कॉलर का कहना था कि 15 मार्च को अलीपुर में होने वाले बेटे की बर्थडे पार्टी से पहले यह चार करोड़ दे दे, वरना अंजाम बुरा होगा। वही आखिरी कॉल 23 मार्च को आया था। बुकी ने शाहदरा जिला स्पेशल स्टाफ को लिखित कंप्लेंट दी थी। इस पर 25 मार्च को जगतपुरी थाने में केस किया गया था, जो अब क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गया है।

टिप्पणियां (0)