दिल्ली के तिगड़ी इलाके में दहशत का माहौल

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 9:42 AM 0thGMT+0530

दिल्ली के तिगड़ी इलाके में दहशत का माहौल

सरेआम ससुर को जान से मारने की कोशिश

सरेआम ससुर को जान से मारने की कोशिश

दिल्ली के तिगड़ी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई है, जहां सोते हुए ससुर को जलाने की कोशिश की गई है और बचाव करने आए दामाद को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल दामाद की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

साउथ दिल्ली के तिगड़ी इलाके में सोते हुए एक सख्स पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और उसके बचाव में आए दामाद को बदमाशों ने पकड़कर गोली मार दी। साथ ही उसकी हालत एम्स ट्रॉमा सेंटर में सीरियस बनी हुई है। घायल ससुर की पहचान शानू और दामाद की सलमान के रूप में हुई है। परिवार में दहशत का माहौल है, उन्होंने बताया कि जाते जाते बदमाशों ने धमकी दी कि तुम्हारे घर से एक मरेगा। खासकर महिलाएं ज्यादा टेंशन में हैं। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है।

जेजे कैंप में रहने वाले शानू ने कहा कि सुबह जब वह सो रहे थे, तो उसके ऊपर तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। वही जब उनका दामाद सलमान आया तो उसे खींचकर बाहर ले गए। मस्जिद के पास ले जाकर गर्दन पकड़ी और पेट में गोली मारकर रफूचक्कर हो गए। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिवार का आरोप है, की वो लोग दबंग हैं और एक गैंग से ताल्लुक रखते हैं। युवती रेशमा ने कहा कि सलमान ने भागने की कोशिश की, लेकिन वो कई लड़के थे। उन्होंने बचने का मौका नहीं दिया, गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर गया।

इस मामले में डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम को तिगड़ी इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी। साथ ही जब दिल्ली पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि 24 वर्ष के सलमान नाम के शख्स को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वह जेजे कैंप तिगड़ी का ही रहने वाला है। वहां जब पुलिस ने मौके पर पूछताछ किया तो पता चला कि चार-पांच लड़कों ने सलमान के साथ झगड़ा किया और इस दौरान एक ने उस पर गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने 109(2)/124(1)/35 बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन कर रही है। हालांकि आग लगाने वाले मामले पर पुलिस ने कहा कि छानबीन कर रहे हैं।

टिप्पणियां (0)