US में उठाई जा रही PAK जेल में बंद इमरान खान की रिहाई की मांग…
संवाददाता
22 May 2025
अपडेटेड: 9:34 AM 0ndGMT+0530
US में उठाई जा रही PAK जेल में बंद इमरान खान की रिहाई की मांग:
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सशर्त बेल देने की तैयारी कर रही सेना और सरकार…
क्या इमरान की रिहाई चाहता है अमेरिका,: पाकिस्तान की सेना से सीक्रेट डील पर बातचीत:
10 मई 2025 को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद पाकिस्तान के अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बदलते हालात में पाक सेना अब उसी इमरान खान से सीक्रेट डील कर रही है ,जिसे कुछ दिनों पहले तक देशद्रोही कहा जा रहा था। इस सियासी यू-टर्न की पटकथा लिखी गई अमेरिका की मध्यस्थता से। सूत्रों के अनुसार, फौज और इमरान के बीच समझौता अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने करवाया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इमरान को 8 मई को मेजर जनरल रैंक के अधिकारी ने ब्रीफ किया।
बताया गया कि भारत ने ‘नॉन मिलिट्री’ टारगेट्स पर हमले किए हैं। सेना ने इमरान से अनुरोध किया कि उनकी सोशल मीडिया टीम भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाए। सहमति होने पर ट्विटर से लगा बैन उसी दिन हटा लिया गया।
रिहाई के लिए इमरान के सामने सेना ने रखी तीन शर्तें:

सेना ने रिहा करने के लिए इमरान के सामने तीन शर्तें रखी हैं।
1.. पहली शर्त सेना पर बयानबाजी नहीं करनी है।
2..दूसरी शहबाज सरकार को बिना रोक टोक स्थायी तौर पर चलने देना। 3..तीसरी शर्त इमरान पर हुए सभी केस पूरी तरह खत्म किए बिना बेल पर रिहाई।
इमरान पहली-दूसरी शर्त पर राजी हो गए हैं लेकिन तीसरी पर अभी सहमत नहीं हुए हैं। इमरान का कहना है कि पूरी तरह खत्म केस होने के बाद ही वह डील करेंगे। उम्मीद है कि जल्द सहमति बनेगी। ऐसा हुआ तो अगले माह के अंत तक रिहाई हो जाएगी।