पाकिस्तानी अभिनेता की फिल्म- ‘अबीर गुलाल ‘को बायकाॅट करने की मांग ?

khabar pradhan

संवाददाता

24 April 2025

अपडेटेड: 8:39 AM 0thGMT+0530

पाकिस्तानी अभिनेता की फिल्म- ‘अबीर गुलाल ‘को बायकाॅट करने की मांग ?

फवाद खान-पाकिस्तानी अभिनेता की फिल्म- 'अबीर गुलाल 'को बायकाॅट करने की मांग?

अबीर गुलाल को बायकाॅट करने की मांग ?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर एक के दिल को दहला दिया है ।इस घटना में 28 लोगों की जान गई है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने हिंदी पर्यटकों से उनकी पहचान पूछ कर उनके ऊपर गोलियों की बरसात की। इस घटना को लेकर तमाम फिल्मी सितारों ने दुख जताया है ।वही इस घटना की तस्वीरें देखने के बाद देश भर के लोगों में गुस्सा सा भर हुआ है ।

लोगों ने फवाद खान की फिल्म को बाय काॅट करवाने की मांग की है। बता दे यह मामला बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। लोगों ने अब वाणी कपूर और फवाद खान की आने वाली फिल्म को लेकर भड़ास निकाली है। इतना ही नहीं लोगों ने डिमांड की है कि उनकी इस फिल्म को बायकाॅट कर देना चाहिए ।वैसे फिल्में तो कई रिलीज होने को तैयार है।
लेकिन लोग फवाद खान को लेकर इतना नाराज है कि उनकी फिल्म को बायकाट करने के मूड में है। आपको बता दें की फिल्म अबीर गुलाब में फवाद खान लीड रोल में है ।

और फवाद खान एक पाकिस्तानी एक्टर हैं ।वहीं पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद अब लोगों ने इस फिल्म को बाय-काॅट करने की ठान ली है ।
बता दे इस हादसे के बाद लोगों का जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है ।
ट्विटर पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 3 घंटे पहले हम पर आतंकवादियों ने भयानक हमला किया। भारतीय फिल्में फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल के प्रमोशन में बिजी है ।क्या इन कट्टरपंथियों ने अपना दिमाग खो दिया है। हमारे लोग सीमा पर हमले में मर रहे हैं ।और यह बाॅलीवुड देश में पाकिस्तानी अभिनेता चाहता है।

इतना ही नहीं— वही दूसरे यूज़र ने लिखा है अभी भी भारत में पाकिस्तानी कलाकार के पक्ष में और कब तक??
क्या हम अब भी भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ अबीर गुलाल जैसी फ़िल्में बनाने की इजाजत देंगे?

टिप्पणियां (0)