डेंगू : मानसून के बाद फैल रहा है डेंगू, क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव

khabar pradhan

संवाददाता

3 October 2025

अपडेटेड: 11:38 AM 0rdGMT+0530

डेंगू : मानसून के बाद फैल रहा है डेंगू, क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव

3 अक्टूबर 2025 : डेंगू एक वायरस जनित बीमारी है, जो एडीस मच्छर के काटने से फैलती है। देश के कई राज्यों में मानसून और बरसात के समय डेंगू के मामले बढ़ जाते हैं। डेंगू का संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। किंतु उन लोगों को ज्यादा खतरा होता है, जैसे बच्चे बुजुर्ग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है । या पहले से कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं। सही समय पर इलाज न मिलने से यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और जीवन के लिए खतरा भी पैदा कर सकती है।
इसलिए शुरुआती समय में ही लक्षणों की पहचान करना ,समय पर मेडिकल सहायता लेना बेहद जरूरी है। डेंगू एक गंभीर मच्छर जनित संक्रमण है, जिसका समय रहते निदान और उपचार न किया जाए तो इस बीमारी की जटिलताएं और खतरनाक रूप ले सकती हैं।

डेंगू के लक्षण:

डेंगू के लक्षणों को नजअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों को पहचान कर तुरंत गंभीरता से उपचार करना चाहिए।
आईए जानते हैं डेंगू के ऐसे लक्षण जिसे हमें अनदेखा नहीं करना चाहिए।
*पेट में तेज दर्द और लगातार दर्द होते रहना ,पेट में गंभीर ऐंठन होना।
*पेट का यह दर्द सामान्य गैस के दर्द से ज्यादा होता है, और लगातार बना रहता है।
यह एक संकेत है कि संक्रमण गंभीर रूप ले रहा है।

इसमें कई बार उल्टी भी होती है और सांस लेने में कठिनाई होने लगती है।

  • अचानक ब्लड प्रेशर गिरता है और चक्कर आना, शरीर की त्वचा का ठंडा पड़ना ,हार्टबीट तेज होना, यह गंभीर डेंगू की चेतावनी हो सकती है।

यह डेंगू के जरूरी लक्षण है इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

तेज बुखार आना ,सर दर्द होना, आंखों के पीछे दुखना, शरीर में जोड़ों में दर्द होना ,मांसपेशियों में बहुत अधिक दर्द होना ,मुंह में सूखापन महसूस होना ,भूख न लगना ,अचानक उल्टी आना और लगातार कमजोरी महसूस करना।

चिड़चिड़ापन होना ,बेचैनी होना ,त्वचा पर चकत्ते या रेड रैशेज होना ,विशेषतया बुखार के कुछ दिन के बाद।
यदि इनमें से कोई भी लक्षण आपको दिख रहे हैं तो आप बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

डेंगू के क्या उपाय करें:
डेंगू का बुखार आए तो अत्यधिक आराम करें और तरल पदार्थ पिएं।ORS का घोल, नारियल पानी, ग्लूकोज पानी पिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो।

डेंगू से बचाव कैसे करें:
मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें । खिड़की दरवाजों पर जाली का प्रयोग करें।
मच्छर से बचाव के लिए क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आसपास साफ सफाई रखें । रुके हुए पानी को जमा न होने दें । क्योंकि रुके हुए पानी में ही मच्छर अंडे देते हैं।
कूलर ,गमले ,फूलदान आदि में पानी जमा न रहने दे । उसे हफ्ते में एक बार साफ सफाई करें और ढक कर रखें।

टिप्पणियां (0)