धोनी IPL 2025 के बीच नहीं लेंगे संन्यास, कही ये बात
संवाददाता
8 April 2025
अपडेटेड: 5:17 AM 0thGMT+0530
Dhoni Tata IPL 2025 me Sanyash lenge
खुद माही ने कर दिया साफ! फैंस से कहा घबराने की जरूरत नहीं
एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा, “मैं अभी आईपीएल खेल रहा हूं और हर साल एक-एक करके सोचता हूं। आईपीएल खत्म होते-होते मेरी उम्र 44 हो जाएगी, फिर मेरे पास 10 महीने होंगे सोचने के लिए कि आगे खेलना है या नहीं। लेकिन फैसला मेरा नहीं, शरीर का होता है।
दरअसल, आईपीएल के 18वें सीजन में धोनी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अभी नहीं, मैं अभी भी ईपीएल में खेल रहा हूं। मैं चीजों को आसान रखता हूं और एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल हूं और आईपीएल 2025 के खत्म होने तक 44 सल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा ये जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं। लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।। बता दें कि सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान, जो कि एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया था, उसमें धोनी के माता-पिता भी मैच देखने स्टेडियम आए थे, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर ये कयास लगाने शुरू कर दी कि माही अपना आखिरी ईपीएल मैच खेल रहे हैं। लेकिन, हमेशा की तरह एमएस धोनी ने अपने फैंस को चौंका दिया और उन्होंने पॉडकास्ट में यह घोषणा की कि वह इस आईपीएल सीजन के आखिरी में संन्यास नहीं लेंगे।
इससे पहले CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के संन्यास के बारे में पूछा था कि वह अब इस टॉपिक पर धोनी से बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पत। मैं बस उनके साथ कम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अभी भी मजबूत हैं। मैं इन दिनों उनसे उनके भविष्य के बारे में नहीं पूछता।
धोनी के बयान की मुख्य बातें:
- रिटायरमेंट का फैसला: धोनी ने कहा कि रिटायरमेंट का फैसला उनका नहीं, बल्कि उनका शरीर करेगा।
- आईपीएल में प्रदर्शन: अब तक धोनी ने चार पारियों में 76 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।
- भविष्य की योजनाएं: धोनी ने कहा कि वह बस क्रिकेट को एन्जॉय करना चाहते हैं, जैसे वह बचपन में करते थे।
इन बातों से साफ है कि धोनी ने अभी तक रिटायरमेंट को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और वह आईपीएल 2025 के बीच अचानक संन्यास नहीं लेंगे।