पार्षद, भाजपा नेता, डीजे संचालक सहित 140 पर केस दर्ज

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2025

अपडेटेड: 6:57 AM 0thGMT+0530

पार्षद, भाजपा नेता, डीजे संचालक सहित 140 पर केस दर्ज

कानपुर में लाउडस्पीकर विवाद ने पकड़ा तूल

कानपुर में लाउडस्पीकर विवाद ने पकड़ा तूल

कानपुर में रामनवमी शोभा यात्रा में अनुमति से ज्यादा डीजे साउंड लगाने वालों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया है। वही पुलिस ने भिन्न भिन्न थानों में 140 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें आयोजक, पार्षद, बीजेपी नेता, डीजे संचालक, लोडर चालक शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लाउडस्पीकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। कानपुर में रामनवमी की शोभा यात्रा में अनुमति से ज्यादा डीजे लाउडस्पीकर लगाने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही शोभा यात्रा आयोजकों, डीजे संचालक, पार्षद और भाजपा नेताओं समेत 140 पर चकेरी, फजलगंज, ग्वालटोली, मूलगंज, रावतपुर थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 40 नामजद शामिल हैं।

कानपुर में रामनवमी के अवसर पर मूलगंज में शोभा यात्रा निकलने के दौरान पथराव की अफवाह फैलाने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। वही जिसमें थाना पुलिस और सर्विलांस की की मदद ली जा रही है।

एडिशनल सीपी लॉ एंड हरीशचंदर के अनुसार चकेरी में सनीगंवा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने कानपुर देहात के मंगलपुर विचौली गांव निवासी श्याम सिंह, डीजे संचालक करन वर्मा, चकेरी निवासी वीरेंद्र लायक समेत 8 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मूलगंज में दारोगा रामानंद ने कर्नलगंज निवासी डीजे संचालक मजबीन, चालक पिंटू सोनकर, समेत 3 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्वालटोली थाने में एसआई सनोज कुमार ने डीजे संचालक पनकी के गंगागंज निवासी राजू, खलासी लाइन निवासी बिल्लू और करन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फजलगंज थाना में मिल एरिया चौकी इंचार्ज कविंद्र खटाना डीजे संचालक सागर जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रावतपुर थाने के दारोगा करुणा शंकर मिश्रा ने बड़ी संख्या में नामजद और 15 से 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

इसके साथ ही दारोगा राजेश प्रसाद वाजपेई ने नामजद के साथ ही 80 से 90 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। वहीं फेंकने और और आरोपी को छुड़ाने में जूता फेंकने वाले आरोपी राजा को जबरन छुड़वाने और धक्कामुक्की करके अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। साथ ही केशवपुरम चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने राजा, राकेश और सीमा सिंह समेत 25-30 अज्ञात के खिलाडी मामला दर्ज किया गया है।

टिप्पणियां (0)