एलॉन मस्क हुए ट्रंप से अलग: बनाई नई पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’

khabar pradhan

संवाददाता

7 July 2025

अपडेटेड: 5:55 AM 0thGMT+0530

एलॉन मस्क हुए ट्रंप से अलग: बनाई नई पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’

7 जुलाई 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल कानून बनने के बाद एलन मस्क ने राजनीति में उतरने का फैसला कर दिया। इसके लिए उन्होंने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। जिसका नाम रखा है ‘अमेरिका पार्टी’। एलन मस्क ने अपनी नाराजगी को अमेरिका के पूरे राजनीतिक सिस्टम के खिलाफ मोड़ दिया है। मस्क का कहना है की नई पार्टी आम जनता के लिए है और आम जनता को उसकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है
मस्क का कहना है कि उनकी पार्टी अमेरिका की टू पार्टी व्यवस्था के खिलाफ एक प्लेटफॉर्म तैयार हो करेगी ।
उनकी पार्टी अब मध्यम वर्ग के लिए आवाज उठायेगी।
एलॉन मस्क का कहना है कि हम एक पार्टी व्यवस्था में रहते हैं लोकतंत्र में नहीं ।
एक सर्वे के अनुसार अमेरिका में 12 लाख लोगों में से दो तिहाई लोगों ने
एलॉन मस्क की अमेरिका पार्टी के गठन का समर्थन किया है।

एलॉन मस्क ने एक्स पर लिखा कि जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से देश को दिवालिया बनाने की हो तो राष्ट्रहित की बात करेंगे । हम वन पार्टी सिस्टम में रहते हैं लोकतंत्र में नहीं । अमेरिकी लोग इसे ऊब चुके हैं ।

एलॉन मुस्क ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा को दी जिम्मेदारी– कौन है वैभव तनेजा

एलॉन मुस्क ने अपने नए राजनीतिक दल अमेरिका पार्टी में भारतीय मूल के वैभव तनेजा को एक अहम जिम्मेदारी सौंप है वैभव टेस्ला कंपनी में सो का पदभार भी संभाल रहे हैं

वैभव तनेजा टेस्ला के CFO के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर है इसके पहले वह कंपनी के की अकाउंटिंग ऑफिसर रह चुके हैं वैभव तनेजा मूल रूप से भारतीय हैं उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत प्राइस वाटर हाउस कूपर्स से किया इसके बाद वह सोलर सिटी कंपनी में शामिल हुए जिसे बाद में टेस्ला ने खरीद लिया था ।
CFO वैभव तनेजा फाइनेंस से संबंधित सभी जिम्मेदारी निभाएंगे । वह पार्टी के अभियान, खर्च, चुनावी चंदे और FEC रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एलॉन मस्क ने ट्रंप से विरोध के बाद एक नए राजनीतिक दल का ऐलान किया है ।उनकी पार्टी का नाम होगा’ अमेरिका पार्टी’ ।
2026 में मिड टर्म चुनाव होने हैं। उससे पहले एलॉन मस्क का यह कदम अमेरिका की राजनीति में नए विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

टिप्पणियां (0)