नेपाल में ओली सरकार का अंत: नेपाल की सड़कों पर संग्राम, प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा

khabar pradhan

संवाददाता

9 September 2025

अपडेटेड: 2:01 PM 0thGMT+0530

नेपाल में ओली सरकार का अंत: नेपाल की सड़कों पर संग्राम, प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा

9 सितंबर 2025 : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में केपी ओली की सरकार द्वारा फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है ।
सोमवार रात तक युवाओं के हिंसक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया का बैन हटा लिया गया।
फिर भी युवा आंदोलनकारी बवाल मचाए नेपाली युवाओं ने प्रधानमंत्री प्रचंड और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर हमला करने की कोशिश की।
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी होली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है नेपाल के 10 से ज्यादा मंत्रियों का पहले ही इस्तीफा हो चुका है इसमें संचार सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग प्रतिबंध हटाने का फैसला वापस लिया था।
इसके बाद भी नेपाल में हिंसा जारी है ।नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, उनकी पत्नी आरजू राणा देव को प्रदर्शनकारियों ने मारपीट की है। इसके पहले नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली को सेना अपने साथ लेकर चली गई थी ।‌प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के घर को जला भी दिया है।
नेपाल की युवा जनता सरकार के इस फैसले की आलोचना कर रही है और उनका कहना है कि हर आवाज को दबाना आसान नहीं है ।‌इस समय प्रदर्शनकारियों ने संसद में हमला बोल दिया है । यह जो युवा है यह 18 से 30 वर्ष के उम्र के बीच है।
सोशल मीडिया के बैन से यह युवा काफी उत्तेजित हो गए हैं और नेपाल में प्रदर्शनकारी संसद में घुस गए हैं। और बढ़ते भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान है , सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
काठमांडू में प्रदर्शनकारी ने भारत के सीमा से सटे हुए इलाकों पर पत्थर बाजी कर रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने बॉर्डर के बैरियर के पास आकर पत्थर बाजी करते हुए माहौल को तनावपूर्ण बनाने का प्रयास किया । किंतु सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए हालात पर काबू कर लिया। अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ाने रद्द
एयर इंडिया ने नेपाल में सरकार विरोध के विरोध में प्रदर्शनों के बीच एयरपोर्ट बंद होने के कारण दिल्ली से काठमांडू के बीच अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है । इंडिगो ने भी काठमांडू के लिए अपनी उड़ाने रद्द कर दी है । और काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बंद कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में नेपाल में कल सोमवार से किया गया प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है । इसमें करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और 500 से अधिक युवा घायल बताये जा रहे हैं । इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल की सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया गया बैन को वापस ले लिया है । किंतु यह सरकार विरोधी प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है ।

नेपाल के पूर्व कृषि मंत्री के घर में लगाई आग :
माओवादी नेता और पूर्व कृषि मंत्री चक्रपाणि खनाल बलदेव के घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।
नेपाल की पूर्व उपराष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के घर में भी आग लगाई है।
जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव के वीर गंज स्थित घर में भी आगजनी की गई है । प्रदीप यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि छात्रों की हत्या की गई है करीब 21 से 22 छात्र मार दिए गए हैं और 500 से ज्यादा घायल हो गए हैं नेपाल की शासन व्यवस्था बहुत क्रूर है और ऐसा लोकतंत्र नहीं चाहिए।

नेपाल के संसद भवन में लगाई आग:

नेपाल के काठमांडू में विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी है। युवाओं ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शनकारियों ने नेपाली कांग्रेस के प्रेसिडेंट और देश के पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के बुधनी लकंठा स्थित घर में तोड़फोड़ की । प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ दिया और घर में घुस गए।

कई नेता देश छोड़कर भी भागे;
नेपाल में प्रदर्शन हिंसक होने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इस बीच एक दर्शन से ज्यादा हेलीकॉप्टर में त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी है और माना जा रहा है की बड़ी संख्या में नेता लोग देश छोड़कर भाग गए हैं वह दर्शन कार्यो ने एयरपोर्ट के रास्ते में भी आग लगा दी है एयरपोर्ट पर कई विमान उत्तर नहीं पा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का हिंसक आंदोलन:
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडयाल के घर पर भी गोलीबारी की आवाज में आ रही है ।नेपाल की संसद को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया है। कांग्रेस पार्टी के दफ्तर को जला दिया है। वित्त मंत्री को भीड़ ने बुरी तरह से पीट दिया है । वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को भी पीटा गया है। पोडेल को एक गली में घेर कर पीटा गया है । और इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है । एक प्रदर्शनकारी पोडेल को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मुख्य प्रशासनिक भवन सिंह के दरबार में घुस गए हैं।
काठमांडू के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। कई होटल को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है।

टिप्पणियां (0)