फिल्म शोले के 50 साल पूरे होने पर 4K में होगी री रिलीज़: फिल्म की स्क्रीनिंग 6 सितंबर को

khabar pradhan

संवाददाता

12 August 2025

अपडेटेड: 2:05 PM 0thGMT+0530

12 अगस्त 2025: फिल्म शोले गब्बर सिंह जय वीरू की जोड़ी शाल पहने ठाकुर बसंती और भी किरदार याद आने लगते हैं…शोले फिल्म का एक एक डायलॉग लोगों को रटा पड़ा है….. शोले फिल्म का जिक्र हम इसलिए कर रहे है कि फिल्म शोले अपनी रिलीज के 50 साल पूरे करने जा रही है। और इसकी रिलीज के 50 साल पूरे होने पर इसकी स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में की जाएगी। फिल्म की गोल्डन एनिवर्सरी के अवसर पर हेरिटेज फाउंडेशन डे इस फिल्म को 4K वर्जन में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए संस्था ने लिखा कि रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी यह महान फिल्म शोले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उत्तरी अमेरिकी प्रीमियम के साथ 50 साल पूरे होने का जश्न मना रही है । यह स्पेशल स्क्रीनिंग 6 सितंबर को 18 00 सीटों वाले राॅय थॉमसन हाल में एक भव्य कार्यक्रम में होगा। फिल्म को 4K क्वालिटी में फिर से तैयार किया गया है। रमेश सिप्पी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।

फिल्म की गोल्डन एनिवर्सरी:
भारतीय हिंदी सिनेमा सबसे चर्चित सबसे बड़ी सबसे बेहतरीन क्लासिक फिल्मों में से एक है। फिल्म शोले इस फिल्म की गोल्डन एनिवर्सरी मनाई जा रही है ।और यह फिल्म अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर रही है।
1975 में बनी हुई है फिल्म 2025 में अपने 50 साल पूरे कर रही है।
जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तभी इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी ।फिल्म की कहानी सलीम खान और जावेद अख्तर में लिखा था। इस फिल्म को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना पहले कर रहे थे।

4K संस्करण में रिलीज होगी फिल्म शोले:
शोले फिल्म के 50 साल के पूरे होने पर हेरिटेज फाउंडेशन ने इसे 4K क्वालिटी में फिर से तैयार किया है और इस फिल्म की स्क्रीनिंग सिर्फ टोरंटो में होगी। और यह विशेष स्क्रीनिंग 6 सितंबर को 1800 सीटों वाले राॅय थॉमसन हाल में एक बड़े और भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा।

भारत में री रिलीज न होने से लोग हो रहे नाराज:
भारत में शोले फिल्म का प्रीमियम नहीं होने से लोगों की नाराजगी देखी गई है ।और लोग तरह-तरह की राय भी दे रहे हैं। किसी ने लिखा है कि इस फिल्म को FHF PVR INOX Cinepolis के साथ मिलाकर देश में रिलीज करना चाहिए। किसी ने लिखा कि पूरा देश इसके री रिलीज करने का इंतजार कर रहा है।

टिप्पणियां (0)