सोना हुआ फिर महंगा: 1.13 लाख तक पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव
संवाददाता
11 September 2025
अपडेटेड: 12:32 PM 0thGMT+0530
11 सितंबर 2025 : त्योहार और शादी का सीजन नजदीक है ।लेकिन सोने में उछाल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 1 साल में सोने की कीमतों में 49% की तेज उछाल से लोग सकते में है। लोग यह सोचने को मजबूर है कि सोना खरीदे या अभी रहने दें।
सोने में यह बढ़ोतरी कोरोना काल के बाद से बढ़ती ही जा रही है। देश के सर्राफा बाजारों में 10 ग्राम सोने का भाव 24 कैरेट में 1.12 लाख के आसपास है।
पिछले साल इस समय सोने की कीमत 74,500 थी ।इस वजह से 22 कैरेट वाले सोने के गहनों की मांग तेजी से घटी है । लोग अब कम कैरेट वाले गहने लेने को मजबूर है।
हालांकि अभी भी 22 कैरेट सोने की मांग बनी हुई है । लेकिन सोने की कीमतों में उछाल से लोग 18 कैरेट और 16 कैरेट के गहनों को लेने में मजबूर है ।
इसी बीच 14 कैरेट और 9 कैरेट के सोने के गहनों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है । इनकी कीमतें कम होती है और इसमें डिजाइन के मामले में भी ज्यादा विकल्प होते हैं ।
बाजार में कई ज्वेलर्स का कहना है कि शहरी और उत्तरी भारत के बाजारों में इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। खास तौर पर 14 कैरेट में भारी डिजाइन वाले गहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है ।
बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 250 रुपए बढ़कर एक लाख 13 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई । यह बढ़ोतरी केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी ,कमजोर डॉलर और भू राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते आई है । देखा जाए तो अब तक सोने की कीमतों में 34050 रुपए यानि 43.12% की बढ़ोतरी हुई है । पिछले वर्ष 31 दिसंबर 2024 को सोने का भाव 78950 प्रति 10 ग्राम के आसपास था। जो आज एक लाख 13 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
चांदी की कीमतों में उछाल:
बुधवार को चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से ₹300 गिरकर 1,28,500 पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी की कीमत ₹2800 की बढ़ोतरी के साथ 1,28,800 प्रति किलो पर पहुंची थी।
भोपाल में सोने का आज का भाव:
आज भोपाल में सोने का भाव 24 कैरेट सोना 1,09,640 प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 99,400 है।
चांदी की कीमत:
भोपाल में 100 ग्राम चांदी की कीमत 12,930 है।
चांदी की कीमत अधिक स्थिर हो रही है।आज चांदी की कीमत भोपाल में 1,32,300 प्रति एक किलोग्राम है।