Hera Pheri 3: ‘राजू’ ने दिया ‘बाबू भैया’ को करोड़ों का झटका
संवाददाता
21 May 2025
अपडेटेड: 8:15 AM 0stGMT+0530
लीगल नोटिस भेज मांगा 25 करोड़ का हर्जाना:
लीगल नोटिस भेज मांगा 25 करोड़ का हर्जाना
कॉमेडी से भरी फिल्म ‘हेरा फेरी’ को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके दो पार्ट आ चुके हैं। हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ का ऐलान हुआ था, जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी लोगों को देखने को मिलने वाली थी। मगर अब खबर है कि परेश रावल जो फिल्म में बाबू भैया का रोल निभाते हैं, उन्होंने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस खबर से बाबू भैया के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है, जो इस फिल्म में उनको देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
क्या है विवाद:
हेरा फेरी 3 में परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ 25 करोड़ का मुकदमा दायर करने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी ने परेश को कानूनी नोटिस भेजा है।
हेरा फेरी 3 की कंट्रोवर्सी:
मोस्ट अवैटेड कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों में बाबू राय गणपत राव आप्टे उर्फ़ बाबू भैया का रोल निभा चुके परेश रावल ने तीसरे पार्ट से अलग होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया। अब इसी फिल्म में राजू का रोल निभाने वाले अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ 25 करोड़ रुपए का मुकदमा ठोकने की तैयारी कर ली है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।
अक्षय कुमार ने भेजा परेश रावल को लीगल नोटिस
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘हेरा फेरी 3’ का निर्माण अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ़ गुड फिल्म्स कर रही है। परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने से कंपनी नाखुश है। इसकी ओर से रावल को कानूनी नोटिस भेजा गया गया और उनसे हर्जाने के तौर पर 25 करोड़ रुपए की मांग की गई है। अक्षय कुमार की कंपनी की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि परेश रावल ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही उनका इसे छोड़ना उनके अनप्रोफेशनल रवैये को दिखाता है।
बता दें कि ‘हेरा फेरी 3’ में सुनील शेट्टी की भी अहम् भूमिका है। यह राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू भैया (परेश रावल) की तिकड़ी के लिए ही जानी जाती है। अब देखना यह है कि परेश फिल्म में लौटते हैं या यह फिल्म उनके बगैर ही बनती है।