आज दिनांक 08 अप्रिल का राशिफल….

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2025

अपडेटेड: 4:40 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग-
8 अप्रैल 2025 मंगलवार
विक्रम संवत 2082
चैत्र माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि , 9:13 रात तक–इस एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।
सूर्योदय — 6:16 a.m
सूर्यास्त –6:41 p.m
राहु काल — 03:34 pm से 05:07 pm तक ।

राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 8 अप्रैल मंगलवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशियों तक का राशिफल ।

मेष
पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव समाप्त होगा ।नए रास्ते खुलेंगे।धन लाभ के अवसर बनेंगे। निवेश के मामले में थोड़ा सा सतर्क रहे। व्यापार में उन्नति होगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है ।सफलता के योग हैं।

शुभ रंग –बैंगनी
शुभ अंक–8
उपाय—भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु मंत्र का जाप करें।

वृषभ
व्यापार या नौकरी के लिए दिन ठीक है ।मिला जुला दिन रहेगा छोटे-मोटे खर्चे परेशानियां बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी । निवेश के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बेहतर रहेगी।

शुभ रंग– हरा
शुभ अंक –1
उपाय — ॐ हं हनुमते नमः का जाप करें और हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन
आज का दिन मेहनत करने से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कठिनाइयां आ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा ।मान सम्मान के अवसर बनेंगे। भूमि वाहन से सुख मिलेगा ।विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग– ब्राउन
शुभ अंक –7
उपाय– गणेश जी की पूजा करें।

कर्क
आर्थिक स्थिति तनाव दे सकती हैं। घरेलू कार्यों में व्यय होगा । यात्रा के योग हैं ।त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है ।पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखें।
शुभ रंग –नीला
शुभ अंक–4
उपाय — गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी सब्जियों का दान करें।

सिंह
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। कोई संपत्ति लेने का विचार कर रहे हैं तो दिन उत्तम है । धन संबंधी समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग –लाल
शुभ अंक–7
उपाय — ओम सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

कन्या
आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा परिणाम लाने वाला दिन है।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक–3
उपाय — हरी सब्जियों का दान करें।

तुला
कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना मिलेगी। मान सम्मान के अवसर मिलेंगे ।कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को समझदारी से सुलझा लेंगे ।धैर्य बनाए रखें। छात्रों को सुखद परिणाम मिलेंगे ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग– केसरिया
शुभअंक –7
उपाय –हनुमान जी की पूजा करें। कुत्ते को रोटी दे।

वृश्चिक
उतार-चढ़ाव भरा दिन है।आर्थिक मामलों में सावधानी रखें ।धन का लेनदेन में होशियार रहे। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है ।पैतृक संपत्ति से लाभ होगा ।यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग –हल्का पीला
शुभ अंक –1
उपाय — विष्णु जी की पूजा करें और केले का दान करें।

धनु

कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौती पूर्ण स्थितियां हो सकती हैं। व्यापार में आय के नए साधन मिलेंगे ।सहयोगियों का साथ मिलेगा ।संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरते ।आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग –लाल
शुभ अंक –9
उपाय –गरीबों को पीले वस्त्र और पीले फल का दान करें।

मकर
नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। निवेश करने के लिए समय अच्छा है ।पुराने निवेश से लाभ हो सकता है ।खर्चो की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग –सुनहरा
शुभ अंक –3
उपाय– गरीबों को अन्न दान करें।शनि महाराज की पूजा करें और शनि मंत्र का जाप करें।

कुंभ
विश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ दिन है कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग हैं । अचानक से धन लाभ हो सकता है। किंतु मानसिक तनाव को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। धैर्य रखने से स्थितियां ठीक रहेगी।
शुभ रंग –ग्रे
शुभ अंक –4
उपाय — शिव मंदिर में अभिषेक करें और काले तिल चढ़ाएं।

मीन
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। निवेश करने के लिए आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे ।व्यापार में लाभ होगा। यात्रा संभव है।
शुभ रंग– सफेद
शुभ अंक –6
उपाय –हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें

टिप्पणियां (0)