देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं…

khabar pradhan

संवाददाता

10 May 2025

अपडेटेड: 7:18 AM 0thGMT+0530

देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं…

देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं

शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही सीमा पर तैनात हुए जवान को लेकर सैनिक की
पत्नी का बलिदान बना देश की मिसाल बन गया है…. पत्नी ने कहा देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं…भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे स्थिति में कई जगह से देशभक्ति और बलिदान की मिसालें भी सामने आ रही हैं। बिगड़े हालात में महाराष्ट्र से ऐसी खबर आई है जिसने सभी को भावुक कर दिया है….ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला दृश्य महाराष्ट्र से सामने आया है, जिसने पूरे देश को गर्व और आंसुओं से भर दिया है। जवान मनोज पाटिल जिनकी शादी को अभी सिर्फ तीन दिन ही हुए थे लेकिन सूचना मिलते ही सीमा पर तनाव को लेकर देश की रक्षा के लिए रवाना हो गए हैं। विदाई के समय उनकी नई नवेली दुल्हन की आंखें नम थीं, लेकिन उनकी आवाज़ में गर्व और हौसले की गूंज थी… उन्होंने कहा की देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं… दरअसल उनकी कांपती आवाज़, आंखों में छलकते आंसू और चेहरे पर देश के लिए समर्पण का भाव ये पूरा दृश्य जिसने भी देखा भूवुक हो गया……से सीन किसी फिल्म का नहीं, बल्कि आज के भारत की रियल तस्वीर है…एक नवविवाहित पत्नी का वो बलिदान है जो हर भारतीय के दिल को छू गया। इस खबर ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है। लोग इन्हे बहादुर महिला बताकर सराहना कर रहे हैं तो कोई उन्हें झांसी की रानी की उपाधि बता रहा है सच तो ये है कि जब ऐसे घरों से वीर सपूत और वीरांगनाएं निकलती हैं तो कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। देशभर से लोग इस जोड़े को सौ सौ सलाम कर रहे हैं और उनके साहस को नमन कर रहे हैं। यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि हर उस भारतीय घर की है जो देश की मिट्टी को अपना धर्म मानता है। भारत की सच्ची ताकत और संस्कारों का प्रतीक मान रहे हैं। यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि हर भारतीय घर की भावना को दर्शाती है

टिप्पणियां (0)