ICC -टी-20 विश्व कप का इंतजार खत्म :खिताबी अभियान आज से शुरू:
संवाददाता
7 February 2026
अपडेटेड: 12:02 PM 0thGMT+0530
टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज शुरू हो रहा है। और एक महीने तक 20 टीमों के बीच क्रिकेट का महासंग्राम देखने को मिलेगा।
भारतीय टीम ने 2024 विश्व कप में अमेरिका के साथ एकमात्र मैच खेला था और 7 विकेट से जीत हासिल की थी ऐसे में सभी की नज़रें भारतीय टीम की जीत पर टिकी हुई है।
तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर:
भारतीय टीम को मैच से पहले तेज एक बड़ा झटका भी लगा है। दरअसल गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं ।हर्षित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
शुक्रवार को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि हर्षित अभी भी फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में है। उनकी फिटनेस अच्छी नहीं दिख रही है ।यदि वे टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो यह हमारे लिए अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि हमें उसे हिसाब से योजना में बदलाव करना होगा ।
मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा की जगह पर शामिल किया:
हर्षित राणा के बाहर होने पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है । मोहम्मद सिराज ने 19 महीने के बाद टी -20 टीम में वापसी की है । उन्होंने आखिरी मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था । हर्षित राणा के बाहर होने से टीम इंडिया के लिए एक बड़ा बड़ा झटका है । क्योंकि वह बल्लेबाजी भी कर सकते थे।
आज के मैच:
टी-20 विश्व कप में आज पाकिस्तान का नीदरलैंड से मुकाबला होगा ,जो सुबह 11:00 से शुरू होगा। यह मैच कोलंबो में होगा और यह ग्रुप ए टीम है।
इसके अलावा कोलकाता ग्रुप सी का मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा जो दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।
अमेरिकी टीम के कप्तान मोनार्क पटेल ने कहा है कि भारत के खिलाफ खेलने के लिए वे बेताब हैं । वे गुजरात के रहने वाले हैं और कई साल पहले अमेरिका चले गए थे। करीब एक दशक बाद भारत आने पर मोनार्क ने कहा, मेरा बचपन से विश्व कप खेलने का सपना था और पूरी टीम के लिए एक विशेष एहसास है।