ICC T20 World Cup -पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले पर फिरा पानी:

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2026

अपडेटेड: 11:11 PM 0ndGMT+0530

ICC T20 World Cup -पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले पर फिरा पानी:

बारिश के कारण मैच रद्द- दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक:
आईसीसी टी 20 विश्व कप के सुपर 8 मैंचों की शुरुआत निराशाजनक रही और शनिवार रात यहां श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण धुल गया। ग्रुप-2 के इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन तभी बारिश आ गई और इसके बाद मैच शुरू ही नहीं हो सका। इस मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। प्रशंसकों को हालांकि उम्मीद थी कि शायद 5-5 ओवर का ही मैच हो जाए लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

नहीं है रिजर्व डे : आइसीसी ने सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। सिर्फ फाइनल और सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  लेकिन टॉस के तुरंत बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई और इसके बाद बारिश तेज होने लगी। आर प्रेम दासा स्टेडियम में कवर्स पर पानी भरने और 2 घंटे के लंबे इंतजार के बाद मौसम में कोई सुधार न देखकर अंपायर में मैच रद्द करने का फैसला किया।
ऐसे में मैच को रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटा गया।
पाकिस्तान का अगला मुकाबला मंगलवार को इंग्लैंड से होगा । जबकि न्यूजीलैंड बुधवार को श्रीलंका से भिड़ेगा। यह टूर्नामेंट का दूसरा ऐसा मैच है जो रद्द किया गया है।  इससे पहले श्रीलंका में ही जिंबॉब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द किया गया था। इस बीच रविवार को पल्लेकेले में दोपहर 3:00 बजे से इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा उस मैच पर भी बारिश का संकट देखा जा रहा है।
आर प्रेम दासा स्टेडियम में कवर्स पर पानी भरने और 2 घंटे के लंबे इंतजार के बाद मौसम में कोई सुधार न देखकर अंपायर में मैच रद्द करने का फैसला किया।

टिप्पणियां (0)